Kanpur : बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, धर्मांतरण के मामले में कही ये बात…

कानपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपकर कर मांग करते हुए कहा...

0
275

न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपकर कर मांग करते हुए कहा कि 25 दिसंबर यानी क्रिसमस डे पर बहुत सारे धर्मांतरण के किस्से सामने आते हैं, किसी प्रकार का कोई धर्मांतरण ना हो इसके लिए उन्होंने पहले से ही पुलिस को ज्ञापन के माध्यम से चेता दिया है।

ये भी पढ़े : मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा के खिलाफ FIR, पत्नी को बेरहमी से पीटने का लगा आरोप

पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपने आए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी भी व्यक्त कि उनका कहना था कि ज्ञापन सौंपने पुलिस कमिश्नर आरके स्वर्णकार को आए थे, लेकिन पुलिस कमिश्नर साहब के व्यवस्था के कारण ज्ञापन अन्य अधिकारी को सौप है शायद उनके ऊपर जिम्मेदारी ज्यादा है।

पुलिस को ज्ञापन सौंपने के बाद बजरंग दल के जिला सहसंयोजक कृष्णा तिवारी ने कहां की शहर में कई धन्मांतरण की घटनाएं प्रकाश में आ चुकी है 25 दिसंबर क्रिसमस डे पर अगर कोई भी धन्मांतरण का मामला प्रकाश में आया, तो वह पुरजोर विरोध करेंगे चाहे वह कोई भी हो कृष्णा तिवारी ने खुली चेतावनी दी है कि धन्मांतरण करने वाले गैंग और उनके सहयोगी जो भी होंगे उनके खिलाफ बजरंग दल कड़ी कार्रवाई करेगा ।

इस संबंध में एडीसीपी मुख्यालय स्टाफ ऑफिसर अशोक कुमार ने बताया कि बजरंग दल के कार्यकर्ता ने ज्ञापन के माध्यम से यह मांग करी है कि 25 दिसंबर क्रिसमस डे पर कोई भी धम्मांतरण का मामला प्रकाश में नहीं आना चाहिए जिसमें पुलिस द्वारा पहले से ही व्यवस्थाएं कर ली गई है ताकि किसी प्रकार का माहौल न बिगड़े।

ये भी पढ़े : IIT Kanpur में Prof. Sameer Khandekar का निधन, मंच पर दे रहे थे लेक्चर, तभी आया हार्टअटैक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here