कानपुर बार एसो. चुनाव: इंदीवर बाजपेई बने अध्यक्ष और महामंत्री पद पर अमित सिंह का कब्जा

0
220

कानपुर बार एसोसिएशन चुनाव में इंदीवर बाजपेई अध्यक्ष व अमित सिंह को महामंत्री घोषित किया गया। अध्यक्ष पद पर इंदीवर ने अपने प्रतिद्वंद्वी दिनेश कुमार शुक्ला को 533 मतों से हरा दिया। वहीं, महामंत्री पद पर अमित सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बिनय कुमार मिश्रा को 36 मतों से हराया। दोनों प्रत्याशी विजयी घोषित होते ही समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मंत्री व संयुक्त मंत्री प्रकाशन पदों के लिए मतगणना रविवार को भी जारी रहेगी।

बार एसोसिएशन की 21 सदस्यीय कार्यकारिणी गठन के लिए गुरुवार को हुए मतदान के बाद शनिवार को बार एसोसिएशन स्थित महाना हॉल में शाम करीब चार बजे से गिनती शुरू हुई। देर शाम गिनती पूरी होने पर अध्यक्ष पद पर इंदीवर बाजपेई को विजयी घोषित किया गया। उन्हें 2067 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी दिनेश कुमार शुक्ला को 1534 मत मिले। तीसरे नंबर पर सर्वेश कुशवाहा 625 वोट पाकर रहे। अन्य प्रत्याशियों में संदीप कुमार सिंह को 517, सुरेंद्र कुमार कुशवाहा को 196, रामेंद्र सिंह कटियार को 167, प्राणनाथ मिश्रा को 55 और बृज किशोर शुक्ला को 13 वोट मिले। अवैध मतों की संख्या 32 व वैध मत 5204 रहे।

साथी अधिवक्ता बधाई दे रहे हैं।

वहीं महामंत्री पद पर अमित सिंह को विजयी घोषित किया गया। उन्हें 1293 वोट मिले, उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी बिनय कुमार मिश्रा को 1257 वोट मिले। तीसरे नंबर पर सशील कमार सिंह को 1103 वोट मिले। अन्य प्रत्याशियों में प्रशांत कुमार बाजपेई को 521, रामजी दुबे को 509, हेमेंद्र कुमार श्रीवास्तव को 343, श्रीकांत मिश्रा को 92 और चंद्रशेखर तिवारी को 51 वोट मिले। वैध मतों की संख्या 5204 रही, जबकि अवैध मत 35 रहे। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन उमाशंकर गुप्ता ने बताया कि रविवार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मंत्री व संयुक्त मंत्री प्रकाशन पदों के लिए मतों की गिनती सुबह नौ बजे से शुरू होगी।

अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को मिले वोट
प्रत्याशी के नाम मिले वोट
इंदीवर बाजपेई 2067
दिनेश कुमार शुक्ला 1534
सर्वेश कुशवाहा 625
संदीप कुमार सिंह 517
सुरेंद्र कुमार कुशवाहा 196
रामेंद्र सिंह कटियार 167
प्राणनाथ मिश्रा 55
बृज किशोर शुक्ला 13

महामंत्री पद के प्रत्याशियों को मिले वोट
प्रत्याशी के नाम मिले वोट
अमित सिंह 1293
बिनय कुमार मिश्रा 1257
सुशील कुमार सिंह 1103
प्रशांत कुमार बाजपेई 521
रामजी दुबे 509
हेमेंद्र कुमार श्रीवास्तव 343
श्रीकांत मिश्रा 92
चंद्रशेखर तिवारी 51

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here