Kanpur : भैरोघाट का अब होगा सुंदरीकरण, इसके अलावा शहर में 103 विकास कार्य 39 करोड़ रुपये की लागत से होंगे शुरू

0
183

न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर वालो के लिए अब बढ़ी खुशखबरी , नगर निगम ने यहां 39 करोड़ रुपये में 103 विकास कार्य कराने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसके तहत भैरोघाट का चार करोड़ रुपये से सुंदरीकरण कराने के साथ क्षेत्र में छह सामुदायिक केंद्र, नाली, नाला, फुटपाथ व सड़क की मरम्मत और शौचालय को दुरुस्त कार्य कराया जाएगा।

वर्तमान में नगर निगम भैरोघाट में जल निकासी के लिए नाली का निर्माण करा रहा है। भैरोघाट में जल निकासी न होने से गंदा पानी भरा रहता है। शवदाह गृह में अंतिम संस्कार कराने आने वाले लोग खुली नालियों में फंस जाते हैं। कई लोग चुटहिल हो चुके हैं।

वहीं शवदाह गृह भैरोघाट में नगर निगम ने लकड़ी और कर्मकांड के दाम तय कर दिए हैं। इसके बाद भी अवैध वसूली भी पूर्ण रूप से हो रही है। ऐसे ही कई अव्यवस्थाओं को लेकर मुद्दा बनाकर उठाया था। इसके बाद नगर निगम के अफसर हरकत में आए और व्यवस्था दुरुस्त करायी। साथ ही जल निकासी के भी कार्य कराया।

सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में 39 करोड़ रुपये से होने वाले विकास कार्यों में नगर निगम ने भैरोघाट के सुंदरीकरण का भी कार्य भी शामिल किया गया है। इसके अंतर्गत शवदाह गृह और भैरो मंदिर जाने वाला मार्ग दुरुस्त भी किया जाएगा। लाइटें लगेंगी और शवदाह गृह के अंदर की अव्यवस्थाएं भी दुरुस्त की जाएंगी। प्रस्ताव की स्वीकृति मिलते ही टेंडर भी कराया जाएगा। उम्मीद है कि सितंबर माह से लगभग कार्य शुरू हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here