न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। गोविंद नगर थाना क्षेत्र के ब्लॉक 5 में बीजेपी के बूथ अध्यक्ष मुकेश नारंग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। सूचना पर क्षेत्रीय पुलिस समेत भाजपा नेता घर पहुंचे है। मामले की जांच शुरू हो गयी है।
Kanpur: गोविंद नगर थाना क्षेत्र के ब्लॉक 5 में बीजेपी के बूथ अध्यक्ष मुकेश नारंग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में एसीपी बाबूपुरवा अमरनाथ यादव की बाइट। @kanpurnagarpol pic.twitter.com/EhQtiq4npC
— Newslink Hindi (@newslinkhindi) November 25, 2023
एसीपी बाबूपुरवा अमरनाथ यादव ने बताया की घर वालों ने फोन के माध्यम से सुबह तड़के 3 बजे सूचना दी की मुकेश नारंग जो की बीजेपी के बूथ अध्यक्ष हैं वह मृत अवस्था में मिले हैं।
सूचना पर यहां जब आये तो मुकेश जहाँ लेते थे उसके बगल में सल्फास की शीशी मिली है। हमने बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मामले में पूछताछ जारी है, पीएम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

