Kanpur Big News : परेड में दुकानें हटाने गयी नगर निगम टीम का घेराव, विधायक अमिताभ बाजपेई धरने पर बैठे

आर्यनगर विधानसभा के विधायक अमिताभ बाजपेयी मौके पर पहुंचे और सभी दुकानदारों के साथ धरने पर बैठ गए।

0
219

न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। परेड रामलीला ग्राउंड में रेहड़ी पटरी की दुकानें को हटाने के लिए नगर निगम की पर्वतन दल की टीम सोमवार को जैसे ही पहुंची तो दुकानदारो ने घेराव कर लिया। देखते ही देखते एसीपी कोतवाली रंजीत कुमार भी अपनी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

दरअसल विजयदशमी के त्योहार पर इस ग्राउंड को खाली कराकर रामलीला का मंचन किया जाता है। त्योहार समाप्ति के बाद जब लोगों ने दुकानों को फिर से लगाना शुरू किया तो नगर निगम की टीम पहुंची और दुकानों को हटवाने लगी।

जानकारी मिलते ही आर्यनगर विधानसभा के विधायक अमिताभ बाजपेयी मौके पर पहुंचे और सभी दुकानदारों के साथ धरने पर बैठ गए। विधायक ने कहा कि गरीबों की दुकानों में जो की वर्षों से लग रही है उनको क्यों हटाया जा रहा है। दिवाली का त्यौहार नजदीक है ऐसे में कई लोगों का रोजगार उनसे छिन जाएगा।

ये भी पढ़ें : कतर में बंद भारतीयों के परिवार से मिलकर बोले जयशंकर, “हमने स्पष्ट किया कि सरकार उन्हें छुड़ाने के लिए सबकुछ कर रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here