कानपुर: भाजपा ने उत्तर के 10 मंडलों की कमेटियां की घोषित, देखें लिस्ट

0
187
bjp.

भाजपा ने शनिवार को उत्तर जिले के 10 मंडलों की कमेटियां घोषित कर दीं। उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित की संस्तुति पर देर शाम मंडल अध्यक्षों ने सूची जारी कर दी। जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने बताया जिले के 14 मंडलों में 10 मंडलों की समितियां घोषित की गई हैं, जल्द ही शेष मंडलों की सूची जारी होगी।

 

भाजपा में आपसी खींचतान की वजह से सूची अटकी हुई थी। शनिवार को कलक्टरगंज मंडल, रामलला, लाजपत नगर, जनरलगंज, पनकी, सिविल लाइंस, चुन्नीगंज, नारामऊ, कौशलपुरी, तिलक नगर मंडल की कमेटियों की घोषणा कर दी गई। मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि गीता नगर, कल्याणपुर, रायपुरवा और रतनलाल नगर की कमेटी अभी नहीं बनी है। आखिरी फैसला होते ही सूची घोषित कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि गीता नगर, कल्याणपुर, रायपुरवा में अभी मंडल अध्यक्ष भी घोषित नहीं हुए हैं। रतनलाल नगर में मंडल अध्यक्ष तो घोषित है लेकिन कमेटी की घोषणा नहीं हुई है।

भाजपा दक्षिण जिले ने एक जुलाई को 12 मंडलों की मंडल कार्यकारिणी घोषित की थी। श्याम नगर मंडल में मंडल अध्यक्ष की घोषणा न होने की वजह से वहां कमेटी नहीं बनाई जा सकी। इसके बाद से ही उत्तर जिले की कमेटियों की सूची का इंतजार था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here