न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। चार्टेड प्लेन से टप्पेबाजी का शिकार होने गए व्यक्ति को कानपुर पुलिस ने बचाया। कानपुर के व्यक्ति से की थी, 1 करोड़ 49 लाख की टप्पेबाजी। पुलिस ने 2 लोगो को किया गिरफ्तार, दोनो व्यक्ति गुजरात के कच्छ के रहने वाले है।
व्यापारी के साथ करोड़ो की टप्पेबाज़ी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का पुलिस खुलासा किया है। व्यापारी को मार्केट से 10 फीसदी कम रेट पर सोना बेचने का प्रलोभन देकर उसके साथ 1 करोड़ 47 लाख की टप्पेबाज़ी की थी।
आरोपियों ने नकद रकम लेकर व्यापारी को 5 किलो नकली सोना बेच दिया था। बताया जा रहा है कि रियल एस्टेट कारोबारी की टप्पेबाजों से दोस्ती फेसबुक के माध्यम से हुई थी।
ये भी पढ़ें : Uttar Pradesh: जातीय जनगणना के प्रति जागरूकता से भाजपा की नींद उड़ी, मायावती ने दिया बयान
भरोसा जीतने के लिए सेम्पल के नाम पर अहमदाबाद में हुई डील में टप्पेबाजों ने व्यापारी को 2 बार शुद्ध 100 ग्राम सोना दिया था। पुलिस के मुताबिक गुजरात स्थित कच्छ के अंतराज्यीय गिरोह के सदस्य हैं। अंतरराज्यीय गिरोह को DCP सलमान ताज पाटिल व ADCP मनीष सोनकर की टीम ने अहम भूमिका निभाई है। पुलिस ने बताया कि कानपुर के हरबंस मोहाल इलाके में अप्रैल माह में मामला दर्ज हुआ था।

