Kanpur Chamanganj fire: चमनगंज में बिस्कुट समेत दो फैक्ट्रियां सील

0
104

कानपुर। चमनगंज में भीषण अग्निकांड में हुये 5 लोगों की मौत के बाद केडीए नींद से जागा है। गुरुवार को अवैध तरह से चल रही दो फैक्ट्री को केडीए ने सील कर दिया।

चमनगंज, प्रेमनगर समेत शहर के घने क्षेत्रों में अवैध रूप से मकान बनाए गये हैं। छोटे-छोटे मकानों में फैक्ट्री व अन्य गोदाम संचालित हो रहे। इससे रिहायशी क्षेत्र में आग लगने की प्रबल संभावना रहती है। बीते दिनों इसी तरह के भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 5 लोग जिंदा जल गये। हादसे के बाद केडीए पर सवाल उठे तो गुरुवार को पहली कार्रवाई की गई। केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल के निर्देश पर विशेष कार्याधिकारी (प्रवर्तन जोन-1) सत शुक्ला द्वारा परिसर सं-105/732 पार्ट प्रेम नगर, चमनगंज पर चल रही सुबी एजेन्सी में छापा मारा। यहां लगभग 150 वर्ग मीटर के क्षेत्रफल के बेसमेन्ट में गोदाम व फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था। मौके पर मालिक राहुल से पूछताछ के बाद बेसमेंट को सील कर दिया। इसी तरह परिसर सं. 105/732 पार्ट प्रेम नगर, चमनगंज में 180 वर्ग मीटर के क्षेत्रफल में बने भूखंड के बेसमेट में बिस्कुट फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था। जिसका संचालन बबलू द्वारा किया जा रहा था। दोनों ही बेसमेंट को पुलिस की मौजूदगी में सील किया गया। कार्यवाही के दौरान अवर अभियन्ता कैलाश सिंह, पूर्व सैनिक बल, सुपरवाईजर, प्रवर्तन दल इत्यादि उपस्थित रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here