Kanpur: मेट्रो में नौकरी लगवाने के नाम पर15 हजार की ठगी, CBI अधिकारी बनकर युवती से धोखाधड़ी

पुलिस से पीड़िता ने बताया कि छह माह पहले उससे मिलने वाला घाटमपुर निवासी सुनील प्रजापति ने खुद को दिल्ली में सीबीआई अफसर होने की बात कही। साथ ही, मेट्रो में नौकरी लगवाने के नाम पर 50 हजार मांग की।

0
337

न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र में सीबीआई अधिकारी बनकर युवती से ठगी का मामला हालही में सामने आया है। इस मामले में हुसैना निवासी रीमा यादव पुत्री वीरसिंह यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस से पीड़िता ने बताया कि छह माह पहले उससे मिलने वाला घाटमपुर निवासी सुनील प्रजापति ने खुद को दिल्ली में सीबीआई अफसर होने की बात कही। साथ ही, मेट्रो में नौकरी लगवाने के नाम पर 50 हजार मांग की।

आगे पीड़िता युवती ने बताया कि 15 हजार किसी तरह देने के छह माह बीत जाने के बाद जब उसने नौकरी की बात की तो वो जबरदस्ती कर धमकाने लगा। मामला पुलिस तक पहुंचने पर जब उसे लेकर पुलिस ने पूछताछ की, तो उसने खुद को एक क्राइम न्यूज का ब्यूरो चीफ बताया।

ये भी पढ़ें : Lakshadweep: मालदीव से विवाद के बाद चर्चा में लक्षद्वीप, नया एयरपोर्ट बनाने की तैयारी, सैन्य विमानों का होगा संचालन

साथ ही कथित प्रेस कार्ड दिखाकर युवती और पुलिस पर दबाव बनाने लगा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर सुनील प्रजापति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here