Kanpur: सड़कों पर उतरे सफाई योद्धा, कानपुर की महापौर प्रमिला पांडेय ने शुरू किया विशेष अभियान

कानपुर स्वच्छता रैंकिंग में बदनामी का दाग झेल रहा नगर निगम आखिरकार अब सजग हो गया है। कानपुर की महापौर प्रमिला पांडेय ने 115 सफाई योद्धा के साथ मिलकर विशेष सफाई अभियान की शुरुआत की है।

0
260

न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर स्वच्छता रैंकिंग में बदनामी का दाग झेल रहा नगर निगम आखिरकार अब सजग हो गया है। कानपुर की महापौर प्रमिला पांडेय ने 115 सफाई योद्धा के साथ मिलकर विशेष सफाई अभियान की शुरुआत की है। 2 जनवरी की सुबह से ग्वालटोली से इस विशेष सफाई अभियान की शुरुआत की गई।\

ये भी पढ़े : Kanpur: हिट एंड रन कानून के खिलाफ वाहन चालकों की हड़ताल, आमजन परेशान, पेट्रोल पंप पर लगी लंबी कतारें

महापौर प्रमिला पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर सफाई अभियान की शुरुआत की। उन्होंने बताया की कानपुर में 110 वार्ड है। जिनकी सफाई की जिम्मेदारी नगर निगम की है। इसलिए विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे नगर निगम के 115 सफाई योद्धा इसमें शामिल है।

ये भी पढ़े : UP News: बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार का बड़ा फैसला, स्कूल बसों में लगेंगे CCTV कैमरे, 3 महीने का समय

उन्होंने शहरवासियों से आग्रह करते हुए कहा कि सभी को साफ सफाई का ध्यान देना होगा। साथ ही उन्होंने कहा की सफाई के रास्ते में अतिक्रमण बाधा बन रहा है। इसलिए दुकानदार और ठेले वाले डस्टबीन का इस्तेमाल करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here