Kanpur Crime: वैन चालक ने छठवीं की छात्रा से किया दुष्कर्म, प्रिंसिपल और टीचर ने दी शांत रहने की नसीहत

पुलिस ने प्रधानाचार्य और वैन चालक सहित पांच लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

0
311

न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। रावतपुर थाना क्षेत्र में छठवीं की छात्रा संग स्कूल के वैन चालक द्वारा दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला अभी सामने आया है। पीड़िता ने घटना की जानकारी स्कूल की प्रधानाचार्य और शिक्षिका को दी, तो उन्होंने छात्रा को शांत रहने की नसीहत दी। हालांकि बालिका ने घर जाकर परिजनों को आपबीती सुनाई।

बता दे कि परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने प्रधानाचार्य और वैन चालक सहित पांच लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस गंभीरता से मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। आपको बता दें कि इस घटना से एक बार फिर साबित हो गया है कि बच्चियां स्कूल में भी सुरक्षित नहीं हैं।

ये भी पढ़ें :Israel Hamas War: IDF ने हमास के सुरंग नेटवर्क का लगाया पता, इस्राइल ने शेयर किया चौंकाने वाला Video

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here