न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। बीते कुछ दिनों से गंगा घाट किनारे दहशत का कारण बना मगरमच्छ बता दे कि बुधवार को आखिरकार वह पकड़ लिया गया। मछुआरों ने मगरमच्छ को अस्पताल घाट पर नायलान की रस्सियों के जाल में फंसाकर पकड़ा। इसी दौरान अस्पताल घाट पर मगरमच्छ को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कुछ लोगों ने सेल्फी ली तो कुछ ने मगरगच्छ को टीका लगाकर पूजा शुरू कर दी और बाद में इसे वन विभाग को सौंप दिया गया।
पिछले कुछ दिनों से रानीघाट और भैरोघाट पर लगातार मगरमच्छ देखे जाने की सूचना मिल रही थी। जिसके चलते घाटों पर आने वाले लोगों में दहशत बनी हुई थी। हालांकि मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची लेकिन मगरमच्छ को पकड़ने में सफलता नहीं मिली।
इस बीच, बुधवार को अस्पताल घाट पर मगरमच्छ पहुंचा तो उसे देखते ही मछुआरों ने रस्सियों का जाल बनाकर उसे पकड़ लिया। प्रभागीय वन अधिकारी दिव्या ने बताया कि वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को अपने कब्जे में ले लिया है। इसे गंगा बैराज के दूसरी तरफ पानी में छोड़ दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें : Budget 2024: वित्त मंत्री ने संसद में बजट किया पेश, अखिलेश बोले- भाजपा सरकार ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

