Kanpur: आगजनी मामले में आज नहीं आ सका फैसला, बेटे को गले लगाकर रोए इरफान, बोले- दुआओं में याद रखना

पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है। कोर्ट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके साथ ही सवेंदनशील इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

0
227

न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। आगजनी मामले में आज एमपीएमएलए कोर्ट में फैसला आना था। लेकिन फैसला एक बार फिर टल गया है। बता दे कि स्पेशल जज एमपी एमएलए कोर्ट के जज सतेंद्र नाथ त्रिपाठी के अवकाश पर होने के चलते कोई फैसला नहीं आ सकेगा। वहीं, आचार संहिता उल्लंघन मामले में एमपी एमएलए लोअर कोर्ट में इरफान को पेश किया गया है।

विधायक इरफान सोलंकी को महराजगंज जेल से कोर्ट लाया जा रहा है। इरफान अपने साथ धार्मिक पुस्तक भी लेकर आए थे। वहीं पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है। कोर्ट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके साथ ही सवेंदनशील इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

विधायक इरफान सोलंकी उनके भाई रिजवान सोलंकी और अन्य सभी साथी कोर्ट में मौजूद रहेंगे। बता दें सपा विधायक इरफान को अगर दो साल से ज्यादा की सजा हुई तो उन्हें विधायक पद से हटाया जा सकता है।

इरफान बिना कुछ बोले हाथ हिला कर सभी का अभिवादन किया। कहा कि दुआओं में याद रखना। वहीं, बेटे को गले लगाकर खूब रोए। भाई रिजवान सोलंकी को कड़ी सुरक्षा में कोर्ट लाया गया। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हम सब बेगुनाह हैं, हम सभी को न्याय मिलेगा। ऊपर वाला सब जानता है दोनों भाइयों को इंसाफ मिलेगा।

ये भी पढ़ें : Mainpuri: अखिलेश यादव ने निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए कई अफसरों को हटाने की मांग की, पढ़ें पूरी खबर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here