न्यूज़लिंक हिंदी। गुमटी में सोमवार को धंसे अंग्रेजों के जमाने के डॉट नाले का निर्माण कार्य फिलहाल 14 नवंबर तक नहीं होगा। नगर निगम ने दीपावली के त्योहार और बाजार में लगने वाली भीड़ को देखते हुये निर्माण कार्य करने पर अभी रोक लगा दी है। इसके साथ ही विभाग ने गड्ढे के चारों ओर बैरीकेडिंग लगाकर मार्ग डॉयवर्ट कर दिया है। अधिशाषी अभियंता नानक चंद्र ने बताया कि 15 के बाद काम शुरू कराया जायेगा।
ये भी पढ़े : WC 2023: अफगानिस्तान को ऑस्ट्रेलिया ने नहीं मैक्सवेल ने हराया, तूफानी पारी देख पूर्व क्रिकेटर भी हुए गदगद
गुमटी संतनगर चौराहा से गुमटी नंबर पांच, कौशलपुरी, 80 फीट रोड, ब्रह्म नगर चौराहा और ईदगाह होते हुये सीसामऊ नाले तक जाने वाला डॉट नाला सोमवार को गुमटी केसा सबस्टेशन के पास धंस गया था। सौ साल पुराने डॉट नाले के धंसने की सूचना पर सोमवार को नगर निगम अभियंत्रण विभाग गया था, जिसके बाद बैरीकेडिंग की गई। हादसे की आशंका को देखते हुये संत नगर से गुमटी क्रासिंग जीटी रोड की ओर से जाने वाला रास्ता बंद कर दिया गया। जिससे जाम की स्थिति बन गई। अधिशाषी अभियंता नानक चंद्र ने बताया कि 12 तारीख को दीपावली है, इससे पहले बड़ी संख्या में लोग बाजार खरीदारी करने आ रहे हैं। यदि नाले का निर्माण कार्य किया गया तो यहां निर्माण सामग्री डालनी पड़ेगी जिससे समस्या और बढ़ेगी। इसके चलते 14 नवंबर तक काम नहीं किया जायेगा। इसके बाद धंसे नाले को ठीक कर दिया जायेगा।
ये भी पढ़े : KANPUR NEWS : मेट्रो का दावा, पिछले दो सालों में निर्माण स्थलों के पास घटा एक्यूआई, UPMRC ने आकड़े किये जारी

