Kanpur: दो दिवसीय दौरे पर शहर पहुंचे रक्षा मंत्री, श्याम नगर के हरिहर धाम में गुरु हरिदास महाराज का लिया आशीर्वाद

राजनाथ सिंह श्याम नगर स्थित हरिहर धाम में अपने गुरु हरिदास महाराज से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने मुलाकात के बाद मीडिया से इंडिया गठबंधन में चल रही उठापटक पर कहा कि यह उनका आंतरिक मामला है।

0
272

न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। लोकसभा चुनाव से पहले शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर शहर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंकराचार्यों के एक मत न होने के सवाल पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि राम मंदिर में मुहुर्त के हिसाब से ही प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। राजनाथ सिंह श्याम नगर स्थित हरिहर धाम में अपने गुरु हरिदास महाराज से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने मुलाकात के बाद मीडिया से इंडिया गठबंधन में चल रही उठापटक पर कहा कि यह उनका आंतरिक मामला है। इस पर वह कोई टिप्पणी करना उचित नहीं समझते हैं। वह मिलकर लड़े या अलग-अलग, जिसको जैसे लड़ना है लड़े।

ये भी पढ़े: Kanpur: उप्र और बंगाल के बीच ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा रणजी ट्राफी मैच, भुवनेश्वर कुमार ने 8 विकेट लेकर मचाया तहलका

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार शाम को चकेरी एयरपोर्ट पर पहुंचे। जहां से कड़ी सुरक्षा में वह श्याम नगर स्थित हरिहर धाम पहुंचे। इस दौरान पहली बार उनके विधायक बेटे और महानगर प्रभारी पंकज सिंह उनके साथ पहुंचे। वह यहां करीब 40 मिनट रुके। जिसके बाद मीडिया से बातचीत में राजनाथ सिंह ने कहा कि जहां तक राजग गठबंधन का प्रश्न है हम पॉजिटिव थिंकिंग के साथ राजनीति करते हैं। कौन क्या कर रहा है उससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता है। पंश्चिम बंगाल में साधु-संतों पर हमले पर उन्होंने कहा कि जो संभव कदम उठाए जाने चाहिए वह उठाए जा रहे हैं। राजनाथ सिंह चुनाव जीतने व खास मौकों पर जरूर अपने गुरु से मिलने आते हैं। इससे पहले राजनाथ सिंह यूपी के मुख्यमंत्री बनने, 2014 में गृहमंत्री बनने और 2019 में रक्षा मंत्री बनने के बाद शहर अपने गुरु से मिलने आये थे।

सर्किट हाउस में क्षेत्रीय अध्यक्ष और तीनों जिलाध्यक्ष से की बात
राजनाथ सिंह हरिहरधाम आश्रम से निकलकर सीधे सर्किट हाउस पहुंचे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल और उत्तर, दक्षिण और ग्रामीण तीनों जिलाध्यक्ष से संक्षिप्त बैठक की। राजनाथ सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर जुट जाएं। पीएम मोदी के संभावित कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारियों को समय से पहले पूरा करें। केंद्र और प्रदेश की योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं। इसमें कोई कोताही न बरतें। इस दौरान सांसद देवेंद्र भोले, अनूप अवस्थी भी रहे।

ये भी पढ़े: कानपुर में राजनाथ सिंह बोले- उचित मुहुर्त पर हो रही प्राण प्रतिष्ठा, INDIA गठबंधन की उठापटक को बताया उनका आंतरिक मामला

सतीश महाना के साथ किया डिनर
राजनाथ सिंह विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के घर रात में डिनर किया। इस दौरान वह परिवार से मिले।

शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि
शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि राष्ट्र की सेवा में वेटरन के बलिदान का सम्मान करने के लिए 14 जनवरी रविवार को राजनाथ सिंह कानपुर के एयरफोर्स स्टेशन पंहुचेंगे। यहां आयोजित सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस की वे अध्यक्षता करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वायु सेना स्टेशन में स्थित युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, एयर मार्शल विभास पांडे, एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ अनुरक्षण कमान, एयर मार्शल आरके आनंद, एयर ऑफिसर-इन-चार्ज प्रशासन के साथ बड़ी संख्या में वायु योद्धा और तीनों सेनाओं के वेटरन भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here