Kanpur: 22 जनवरी को होगा दीपावली उत्सव, सभी घरो मंदिर मस्जिद चर्चो और गुरद्वारों में जलेंगे दीप

इस संबंध में कानपुर नगर की महापौर प्रमिला पाण्डेय ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि देश के मुखिया मोदी ने ऐसा काम किया है।

0
251

न्यूज़लिंक हिंदी। भारत के सबसे बडे़ अयोध्या मंदिर का उद्धाटन 22 जनवरी 2024 को होगा। जिसका उद्धाटन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे जिसको लेकर सनातन धर्म के लोगों में बडा़ ही उत्साह है।

इस संबंध में कानपुर नगर की महापौर प्रमिला पाण्डेय ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि देश के मुखिया मोदी ने ऐसा काम किया है जैसे रामायण की रचना बाल्मीकि ने की थी वैसे ही अयोध्या में प्रभु राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री मोदी करेंगे जो एक एतिहासिक क्षण होगा जिसकी पीढ़ी दर पीढ़ी याद रखेगी।

ये भी पढ़े : Kanpur: अखिल कुमार बने कानपुर के नए पुलिस कमिश्नर, निर्भय गुर्जर का एनकाउंटर करने पर आए चर्चां में

महापौर प्रमिला पाण्डेय ने कहा कि भले ही मंदिर का उद्घाटन प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या में होगी, लेकिन इसकी रौनक कानपुर महानगर में भी दिखाई देगी। जिसके लिए उन्होंने पूरी तैयारियां कर ली है महापौर ने बताया कि उन्होंने सभी धर्मों के साथ बैठक करी थी। जिसमें सभी धर्म गुरुओं ने 22 जनवरी को अपने – अपने चर्च, गुरुद्वारा ,मंदिर ,मस्जिद में दिए जलाकर इस क्षण को खुशी से मनाने के लिए भी कहा है।

उन्होंने कहा कि नगर निगम द्धारा कानपुर नगर के पूरे मंदिरों को भी सजाया जाए जहां लाईट खराब है वो सब सही करायी जाएगी। ताकि नगर में ऐसा लगा कि जैसे दिवाली आ गयी हो इसके लिए 5100 दिए सभी पार्षदों को दिए जाएंगे ताकि वह अपने वार्डों को दीप जलाकर राम मई कर सकें।

ये भी पढ़े : CM मोहन यादव का बड़ा फैसला,ट्रक ड्राइवर की औकात पूछने वाले शाजापुर कलेक्टर को हटाया, अधिकारियों को दी ये सलाह

महापौर ने कहा कि इस पर्व की शुरुआत वह 4 जनवरी यानी कल से ही शुरू कर देगी जिसमें वह पदयात्रा के माध्यम से अपनी नगर निगम टीम और भाजपाईयो, आरएसएस संग बैंड बाजा के साथ राम आएंगे आएंगे भजन बजाकर शहर वासी को इस एतिहासिक क्षण को दीपावली की तरह मानने के लिए प्रेरित करेंगी जिस यात्रा का शुभारंभ वह अपने ईष्ट परमट मंदिर बाबा आनन्देश्वर की पूजा करके करेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here