Kanpur: हिट एंड रन कानून के खिलाफ वाहन चालकों की हड़ताल, आमजन परेशान, पेट्रोल पंप पर लगी लंबी कतारें@Kanpur pic.twitter.com/riouY60Vf7
— Newslink Hindi (@newslinkhindi) January 2, 2024
न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर में हिट एंड रन कानून के खिलाफ वाहन चालकों की हड़ताल से आमजन परेशान हैं। मंगलवार को हड़ताल के दूसरे दिन भी सड़क पर परिवहन ठप रहा। ऑटो-टेम्पो चालकों ने जहाँ गाड़ियां खड़ी कर दी हैं।
ये भी पढ़े : UP News: बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार का बड़ा फैसला, स्कूल बसों में लगेंगे CCTV कैमरे, 3 महीने का समय
तो वहीं बड़े वाहनों को भी सड़कों पर निकलने नहीं दिया। इसका सीधा असर पेट्रोल पंपों पर भी पड़ रहा है। पेट्रोल और डीजल टैंकर न पहुंचने से पेट्रोल पंपों पर तेल का संकट खड़ा होने का डर खड़ा हो गया है। मंगलवार को कानपुर में अधिकतर पेट्रोल पंप पर वाहनों की भीड़ खड़ी हो गयी।
ये भी पढ़े : MP News : ‘लाश उठवा लो, पति और जेठ को लुढ़का कर आई हूं…’, हाथ में पिस्टल पकड़े थाने पहुंची महिला
पेट्रोल डीजल खत्म होने के डर से लोग गाड़ियों में तेल भरवाते दिखे। मारियमपुर, जीटी रोड, हाइवे के पेट्रोल पंप पर लंबी कतारें देखी गईं इससे सड़क तक जाम जैसी स्थिती हो गयी। कई जगह पुलिस को भी मोर्चा संभालना पड़ा।
