न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। सेंट्रल स्टेशन पर लोको पायलट लॉबी में गंदगी और व्यवस्था उचित न मिलने पर प्रयागराज मंडल के डीआरएम हिमांशु बडोनी का गुस्सा फुट गया। डीआरएम ने रेलवे के अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के लिए निर्देशित किया। बता दे कि डीआरएम सेंट्रल स्टेशन पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे थे।
पानी छत से टपकता मिला
वहीं वंदे भारत से डीआरएम हिमांशु प्लेटफार्म नंबर एक पर उतरे। उनके आने की खबर पर रेलवे के अधिकारी, जीआरपी और आरपीएफ के स्टॉफ सतर्क थे। डीआरएम ट्रेन से उतरते ही सबसे पहले प्लेटफार्म नंबर 10 पर बने पाइलेट लॉबी में गए। उन्होंने वहां के रसोईघर का निरीक्षण किया, तो वहां पानी छत से टपकता मिला। इसके साथ ही सिंक और जगह-जगह गंदे बर्तन रखे हुए नजर आए।
उन्होंने टॉयलेट देखा, तो वहां भी गंदगी नजर आई। उन्होंने पाइलेट के कमरों को देखा, तो वहां सामान अस्त व्यस्त रखे हुए थे। उन्होंने पाइलेट से सुविधाओं के संबंध में सवाल किए, जिस पर एक पाइलेट ने बैग और अन्य सामान चोरी होने की जानकारी दी।
डीआरएम ने नाराजगी जाहिर की
रेलवे अधिकारियों पर डीआरएम ने नाराजगी जाहिर की। बता दे कि डीआरएम यहां से डीएफसी और रेलवे कॉम्प्लेक्स गए हैं। वह दोपहर में आईओसीएल के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। साथ ही रेलवे क्रिकेट स्टेडियम के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
ये भी पढ़ें : Ranji Trophy 2024: 42वीं बार मुंबई ने दर्ज किया जीत का खिताब, फाइनल में विदर्भ को चटाई धूल

