Kanpur: शताब्दी एक्सप्रेस से टकराकर बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, CCTV फुटेज आया सामने

सचेंडी थाना क्षेत्र में बंद क्रासिंग पार करते समय साइकिल सवार बुजुर्ग शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। इससे बुजुर्ग साइकिल सहित काफी दूर तक घसीटता चला गया।

0
239

न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। सचेंडी थाना क्षेत्र में बंद क्रासिंग पार करते समय साइकिल सवार बुजुर्ग शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। इससे बुजुर्ग साइकिल सहित काफी दूर तक घसीटता चला गया। बता दे कि घटना का सीसीटीवी फुटेज अभी सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, सचेंडी गांव निवासी धनीराम कुशवाहा (65) की रविवार शाम पांच बजे शताब्दी की चपेट में आकर मौत हो गई। पनकी स्थित रेलवे क्रासिंग पार करते समय शताब्दी बुजुर्ग को साइकिल समेत काफी दूर तक घसीटते ले गई। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक के परिजनों ने बताया है कि वह घर से साइकिल लेकर काम पर निकले थे। बंद क्रासिंग क्रॉस करते समय हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बता दें कि बंद रेलवे क्रासिंग पार करना कानूनन जुर्म है। इसके बावजूद लोग नहीं चेत रहे हैं।

ये भी पढ़ें : Prayagraj: रेलवे ट्रैक पर रखा पत्थर, टकराकर आगे बढ़ गई मूरी एक्सप्रेस, ट्रेन को पलटाने की थी साजिश

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here