Kanpur : किदवई नगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, महिलाओं का पर्स लूट समेत कई घटनाएं भी कबूल की

0
238

न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां किदवई नगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें दो लुटेरे गिरफ्तार किए गए।

एक लुटेरे के पैर में गोली भी लगी है। दोनों ने एसीपी कार्यालय के पास और बाबूपुरवा नयापुल पर महिलाओं का पर्स लूट समेत कई घटनाएं भी कबूल की हैं। घायल बदमाश का अस्‍पताल में इलाज चल रहा है।

दाक्षिण जोन में लूटपाट करने वालों की अब सामत संयुक्त रूप से आ रही है। गुजैनी में मुठभेड़ में एक लुटेरे की गिरफ्तारी के 24 घंटे बाद ही शुक्रवार देर रात किदवई नगर पुलिस टीम ने मुठभेड़ में दो लुटेरों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

एक के पैर में गोली भी लगी है। दोनों ने एसीपी कार्यालय के पास और बाबूपुरवा नयापुल पर महिलाओं का पर्स लूट समेत कई घटनाएं भी कबूल की हैं।इनमें एक लुटेरे पर डेढ़ दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। घायल बदमाश का अस्‍पताल में इलाज चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here