न्यूज़लिंक हिंदी। चकेरी के किसान बाबू सिंह यादव की आत्महत्या के मामले में उनकी बेटियों ने न्याय संघर्ष समिति के पदाधिकारियों के साथ काले वस्त्र पहनकर काली दीपावली मनाने का संकल्प लिया। बेटियों ने मां और अन्य परिजनों के साथ 62 दिन से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ न्याय की मांग की।
ये भी पढ़े : कर्नाटक में BJP का बड़ा फैसला, बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र को मिली कर्नाटक की कमान
किसान की बेटी काजल और रूबी व मां बिटान ने कहा कि 62 दिन बीत जाने पर अभी भी मुख्य आरोपी यूपी बाल संरक्षण आयोग के सदस्य डॉ प्रियरंजन आशु दिवाकर, मैनपुरी का भाजपा नेता शिवम सिंह चौहान, बबलू यादव और किसान का भतीजा जितेंद्र यादव की गिरफ्तारी न होने पर और परिवार को न्याय न मिलने पर विरोध स्वरूप चकेरी में न्याय संघर्ष समिति के संयोजक अभिमन्यु गुप्ता, संरक्षक पवन गुप्ता, दिवंगत छात्र रोनिल की मां मीता सरकार, ओम प्रकाश प्रजापति आदि के साथ काले वस्त्र, काला टीका लगाकर काली दीपावली मनाते हुए सरकार से न्याय की मांग की।
बेटी रूबी और काजल ने कहा अभी तक मुख्य आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ और कुर्की की कार्रवाई भी नहीं शुरू हुई। आरोपी पैसे और सत्ता के दम पर अपने को कानून से ऊपर मान रहा है फिर भी वे लोग अंत तक संघर्ष करेंगी। बेटियों ने मांग की कि मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और फरार इनामी आरोपियों पर कुर्की की कार्रवाई की जाए।
ये भी पढ़े : अमरोहा : जुए में हारने पर पत्नी को ही गिरवी रख आया पति, भाई ने छुड़ाया, देवर पर छेड़छाड़ का आरोप
बेटियों ने मुख्य आरोपी प्रियरंजन पर झूठे शपथ पत्र का मुकदमा दर्ज करने की भी मांग की। न्याय संघर्ष समिति के संयोजक ने कहा कि इससे ज्यादा और क्या दुखद होगा कि दीपावली के दिन लक्ष्मी स्वरूपा बेटियां न्याय के लिए काली दीपावली मनाते हुए सड़क पर भीख मांग रही हैं। सरकार को बेटियों की मदद करनी चाहिए।

