Kanpur: गैंगरेप के बाद हत्या की FIR, पेड़ से लटकी मिलीं दो नाबालिग बहनों की लाश, जांच जारी

कानपुर के घाटमपुर में दो नाबालिग बहनों के शव बुधवार रात पेड़ से फंदे पर लटके हुए मिले। शाम को दोनों बहनें लापता हो गईं थीं। रात को परिवार के लोग तलाश करते हुए खेतों पर पहुंचे। वहां पेड़ से फंदे पर लटकती दोनों की लाश मिली।

0
229

न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर के घाटमपुर में दो नाबालिग बहनों के शव बुधवार रात पेड़ से फंदे पर लटके हुए मिले। शाम को दोनों बहनें लापता हो गईं थीं। रात को परिवार के लोग तलाश करते हुए खेतों पर पहुंचे। वहां पेड़ से फंदे पर लटकती दोनों की लाश मिली। खेत से करीब 300 मीटर की दूरी पर स्थित भट्‌ठा पर इनमें से एक लड़की के पिता मजदूरी करते हैं। वही सूचना पर डीसीपी साउथ रवींद्र कुमार ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे खुदकुशी का मामला मान रही है।

ये भी पढ़े : Kanpur: करोली शंकर महादेव आश्रम की ओर से नशा मुक्ति दंडवत यात्रा पर श्रद्धालुओं ने बरसाए पुष्प, किया स्वागत

मिली जानकारी के अनुसार हमीरपुर के निवासी रामप्रकाश और राकेश घाटमपुर के बरौली स्थित ईंट-भट्ठे में मजदूरी करते हैं। दरअसल, बुधवार को दिन में राकेश की बेटी प्रीति (16) और रामप्रकाश की बेटी अंजली (14) अचानक घर से गायब हो गईं। परिजनों ने तलाशना शुरू किया तो बुधवार देर रात शव पेड़ से लटकते मिले।

सूचना पर डीसीपी थानों के पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए और जांच पड़ताल शुरू कर दी। इतना ही नहीं शुरुआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। हालांकि हत्या की बात से इन्कार नहीं किया गया है। वही पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़े : Kanpur: खाली पड़े प्लॉट से मिले 4 कंकाल, इलाके में फैली दहशत, फोरेंसिक टीम ने किया ये बड़ा दावा, पुलिस ने शुरू की जांच

अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। परिजनों के आरोप पर पुलिस ने नाबालिग बच्चियों के साथ गैंगरेप , पॉस्को सहित 306 की धारा में मामला दर्ज गया है। तीनों नामज़द आरोपी पुलिस की हिरासत में हैं। अपर पुलिस आयुक्त हरिश्चंद्र मौके पर पहुंचे। दोनो लड़कियों के परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here