न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। बिठूर थाना क्षेत्र के मंधना स्थित गोल्डी मसाला के हल्दी गोदाम में मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे आग लग गई। बता दे की आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया गया है। जिस वक्त आग लगी, उस समय कोई कर्मी यूनिट में मौजूद नहीं था। आग लगने से लाखों रुपयों की हल्दी जल गई।
सुबह के समय फैक्टरी के पास मकानों में रह रहे लोगों ने हल्दी गोदाम यूनिट की टीन शेड के ऊपर से आग की लपटें और धुंआ उठता देखा और शोर मचाते हुए फैक्टरी के सुरक्षाकर्मियों को बताया। फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ ही फैक्टरी में आग बुझाने वाले यंत्रो का उपयोग कर आग पर काबू का प्रयास शुरू किया गया। थोड़ी ही देर में चार फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में लग गई।
ये भी पढ़ें : Varanasi: 48 घंटे में 7.35 लाख शिव भक्तों ने काशी विश्वनाथ धाम के किए दर्शन,घाटों में भी लगा नावों का जाम
जानकारी के मुताबिक ग्राउंड फ्लोर पर हल्दी गोदाम पिसाई यूनिट की मशीनें है, जहां शार्ट सर्किट से आग लगी है। हालांकि उस समय यूनिट बंद थी। इसके बाद ऊपरी तल रखे साबुत हल्दी के बोरों में भी लग गई। फिलहाल फायर ब्रिगेड आग पर काबू करने का प्रयास कर रही है।

