Kanpur: बिठूर में फॉर्म हाउस में सिक्योरिटी गार्डों पर फायरिंग व मारपीट, गार्डों को लगी गोली, एक की हालत नाजुक

कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र में पान मसाला कारोबारी के फार्म हाउस में में देर रात बदमाशों ने धावा बोल दिया। वहां तैनात तीन सिक्योरिटी गार्डों से मारपीट करने के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

0
250

न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र में पान मसाला कारोबारी के फार्म हाउस में में देर रात बदमाशों ने धावा बोल दिया। वहां तैनात तीन सिक्योरिटी गार्डों से मारपीट करने के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग और मारपीट में एक सिक्योरिटी गार्ड समेत तीन लोग घायल हो गए।

ये भी पढ़े : जौनपुर में भीषण सड़क हादसा, हाईवे पर रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर, छह मजदूरों की मौत; दो घायल

एक सिक्योरिटी गार्ड के पीठ में गोली लगी तो दूसरे के आंख को छूते हुए गोली निकल गई। जबकि तीसरे सिक्योरिटी गार्ड को पीट-पीट कर बेदम कर दिया। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर जांच करने पहुंची। एफआईआर दर्ज करके आरोपियों की तलाश में जुटी है।

ये भी पढ़े : Kanpur: PM Modi आज कानपुर को देंगे बड़ी सौगात, गोविंदपुरी और अनवरगंज स्टेशनों का करेंगे वर्चुअल शिलान्यास

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here