Kanpur: कोहरे ने ढाया सितम, 53 ट्रेनें लेट, यात्रियों ने घंटों किया इंतजार, बसों पर भी दिखा असर

कोहरे की वजह से रात में ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई। इससे ट्रेनें 21 घंटे तक लेट रहीं।

0
262

न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। कोहरे की वजह से रात में ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई। इससे ट्रेनें 21 घंटे तक लेट रहीं। 53 ट्रेनें सेंट्रल पर देरी से आईं और गईं, जानकारी अनुसार 700 से अधिक यात्रियों ने टिकट निरस्त करा दिए। वहीं, झकरकटी बस अड्डे पर आने वाली लंबी दूरी की बसें चार से पांच घंटे तक लेट रहीं।

ये भी पढ़ें : Kanpur : धर्मांतरण न करने और पत्नी से प्रताड़ित पति ने की आत्महत्या, फांसी लगाने से पहले बनाया वीडियो, जाने पूरा मामला

ये प्रमुख ट्रेनें रहीं लेट

  • 02564 बरौनी नई दिल्ली स्पेशल 21 घंटे लेट
  • 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पौने 9 घंटे लेट
  • 12552 राप्तीसागर साढ़े 12 घंटे लेट
  • 20817 भुवनेश्वर नई दिल्ली तेजस राजधानी 17 घंटे लेट
  • 04152 एलटीटी कानपुर स्पेशल 6 घंटे
  • 15066 पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस 14 घंटे
  • 02563 बरौनी नई दिल्ली स्पेशल 13 घंटे
  • 15030 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस 5 घंटे
  • 12003 स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस 2 घंटा 9 मिनट की देरी से आई

सुबह चार से पांच बजे आने वाली बसें भी 10 से 11 बजे तक आईं। ये बसें दिल्ली, झांसी, मेरठ, खुर्जा, बांदा, गोरखपुर, बनारस, प्रयागराज, अयोध्या की बसें लेट रहीं। सुबह की 15 बसों को यात्री लोड न मिलने से निरस्त कर दिया गया। यह बसें सुबह नौ बजे के बाद निकलीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here