न्यूज़लिंक हिंदी।डीएवी कालेज के पूर्व अध्यक्ष, सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष चंद्रेश सिंह का शनिवार रात हार्ट अटैक से मौत हो गई। घर पर वे करीब रात 10 बजे पेशाब करने के लिए उठे और बेडरूम में ही गिर पड़े। परिजनों ने सोचा पैर में मोच आ गई, इस वजह से उठ नहीं पा रहे हैं।
ये भी पढ़े : Ram Mandir : 22 जनवरी को PM मोदी सुबह साढ़े 10 बजे पहुंच जाएंगे अयोध्या, ये रहा पूरा शेड्यूल
लेकिन उन्होंने सांस लेने में तकलीफ की शिकायत बताई। करीबियों के मुताबिक 10 मिनट में ही उनके शरीर में हरकत बंद हो गई थी। परिजन आनन-फानन अस्पताल लेकर भागे। पास के अस्पताल लेकर गए, लेकिन वहां हार्ट अटैक बताया। परिजनों भागकर कॉर्डियोलॉजी लेकर आए, लेकिन यहां डॉक्टरों ने जवाब दे दिया।
इसके बाद परिजन रिजेंसी लेकर पहुंचे वहां भी डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। वे इस समय भाजपा में थे। जाजमऊ में आशियाना के सामने रहने वाले चंद्रेश सिंह वर्तमान में समाजवादी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। शहर के चर्चितनेता रहे चंद्रेश सिंह युवाओं में अच्छी पैठ रखते थे।

