Kanpur: दोस्ती, प्यार और जेंडर चेंज… 70 लाख खर्च कर लड़का बना लड़की… शादी से मुकर गया पार्टनर तो लगाई लाखों की गाड़ी में आग

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, एक लड़के को लड़के से प्यार हुआ। प्यार परवान चढ़ा तो इसमें से एक लड़के ने जेंडर चेंज करवा ली और लड़की बन गया।

0
668

न्यूज़लिंक हिंदी। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, एक लड़के को लड़के से प्यार हुआ। प्यार परवान चढ़ा तो इसमें से एक लड़के ने जेंडर चेंज करवा ली और लड़की बन गया। लड़की बने लड़के का आरोप है कि उसने ब्रेस्ट सर्जरी और जेंडर चेंज के लिए लगभग 70 लाख रुपये खर्च किए, लेकिन अब उसके पार्टनर ने प्यार में उसे धोखा दिया, तो उसे बर्दाश्त नहीं हुआ। आरोपी युवक अपने एक साथी के साथ पार्टनर को मारने के लिए उसके घर कानपुर पहुंच गया। वहां उसने आरोपी युवक के पिता की कार में आ लगा दी। घटना के बाद युवक के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

आरोपी युवक का नाम दीप है, जो कि मध्य प्रदेश के इंदौर का रहने वाला है। दीप यूपी के कानपुर में रहने वाले वैभव शुक्ला के साथ रिलेशनशिप में था। दीप के मुताबिक, वैभव ने उसे जेंडर बदलवाने के लिए कहा था। इसके बाद दीप ने 70 लाख रुपये में सर्जरी करवाकर जेंडर बदलवा लिया, लेकिन वैभव ने उससे शादी करने से साफ मना कर दिया। रिश्ते में मिले धोखे से गुस्साए दीप ने इंदौर में अपने बॉयफ्रैंड के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन, वह पार्टनर से बदला लेने कानपुर पहुंच गया।

ये भी पढ़े : Lucknow : दर्दनाक हादसा….दो मंजिला मकान में शॉर्ट सर्किट की वजह से गैस सिलेंडर में लगी आग, 3 बच्चियों समेत 5 की मौत, 4 घायल

शादी की बात पर हुई अनबन
श्रवण कुमार ने बताया कि अब जब दीप तनवानिया ने अपनी ब्रेस्ट सर्जरी करवाकर अपना जेंडर चेंज कर लिया तो शादी के लिए जिद करने लगा, लेकिन कुछ दिनों के बाद दोनों में अनबन हो गई, जिससे वैभव ने शादी करने से इंकार कर दिया। दीप तनवानिया इस बात से काफी आक्रोशित हो गया और उसने वैभव को सबक सिखाने का प्लान बना डाला।

डीसीपी ने आगे बताया कि दीप ने इंदौर से एक अपराधी प्रवृति के लड़के रोहन यादव को साथ लेकर कानपुर आने का फैसला किया। कानपुर पहुंच दोनों ने ऑनलाइन ही किराए पर स्कूटी ली और उसमे पेट्रोल भरवाया, फिर वैभव के आसपास छानबीन करने लगे। फिर मौका मिलते ही वैभव की कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी और फिर दोनों मौके से फरार हो गए।

ये भी पढ़े : West Bengal: लोकसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा एलान, आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के पारिश्रमिक में बढ़ोतरी की घोषणा की

सीसीटीवी की मदद से पकड़े गए आरोपी
डीसीपी श्रवण कुमार ने आगे कहा कि जैसे ही यह वारदात हुई दोनों ने भागने का प्लान बना डाला। घटना के बाद दीप और रोहन कानपुर से बाहर भागने की फिराक में थे,लेकिन पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र की मदद से शहर में लगे सीसीटीवी के मदद से दोनों अभियुक्तों की पहचान की और दीप तनवानिया और रोहन यादव को फजलगंज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here