
गंगा मेला का Vedio:
कानपुर में सात दिन चलने वाली होली का रंग जारी है। ऐतिहासिक गंगा मेला को लेकर हटिया तैयार है। कानपुर की इस अनोखे गंगामेला में भैंसा ठेला के पीछे, ऊंट सवारी, घोड़े सवारी व ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ रंग का ठेला निकाला गया। 7 किमी. में यह रंग का ठेला निकाला जायेगा और होलियारे रंग खेलते जायेंगे।

इससे पहले कानपुर में ऐतिहासिक गंगा मेला की शुरुआत हटिया के रज्जन बाबू मैदान में डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने झंड़ा फहराकर करी तत्पश्चात बैंड बाजा की धुन पर राष्ट्रगान किया गया इसके बाद आयोजको द्धारा हटिया का सुप्रसिद्ध गंगा मेला निकाला गया इस दौरान डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह सहित विधायक अमिताभ बाजपेई सहित कई नेता भी मौजूद रहे।

कानपुर की एतिहासिक होली
भारत में कानपुर एक मात्र ऐसा शहर है जहां होली सात दिन तक खेली जाती है कानपुर की इस खास होली का इतिहास 82 साल पहले वर्ष 1942 में में ब्रिटिश शासन से जुड़ा है, जब कानपुर के 47 क्रांतिकारियों को जेल में बंद किया गया था उसके बाद अंग्रेजों के विरोध मे क्रांतिकारियों ने अनुराधा नक्षत्र के दिन होली खेली थी तब से ये आयोजन होता आया है।

