Kanpur: कानपुर में 40 विमान गिराएगा हमास, इंडिगो एयरलाइंस को मिली धमकी, मचा दिल्ली तक हड़कंप

बताया जा रहा कि इंडिगो एयरलाइन को फ़ोन करके छात्र ने कहा कि इजरायल से लड़ रहे हमास के निशाने पर अब उत्तर प्रदेश का कानपुर है। हमास यहां 40 विमानों को पॉश इलाकों में गिराने वाला है। इंडिगो एयरलाइंस के कस्टमर केयर में मिली इस सूचना के हड़कंप मच गया।

0
359

न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। एक नाबालिग छात्र की शरारत ने दिल्ली हड़कंप मचा दिया। बताया जा रहा कि इंडिगो एयरलाइन को फ़ोन करके छात्र ने कहा कि इजरायल से लड़ रहे हमास के निशाने पर अब उत्तर प्रदेश का कानपुर है। हमास यहां 40 विमानों को पॉश इलाकों में गिराने वाला है। इंडिगो एयरलाइंस के कस्टमर केयर में मिली इस सूचना के हड़कंप मच गया। इसके बाद यूपी पुलिस ने मामले की जांच कराई। पता चला कि यह फोन कॉल एक 15 साल के बच्चे ने किया है।

आजाद नगर चौकी इंचार्ज धर्मा कुशवाहा ने बताया कि क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि इंडिगो एयरलाइन के 40 विमानों को रिहाइशी क्षेत्र में गिराने की धमकी दी गई है। उस नंबर को ट्रेस करने पर लोकेशन महादेवन मंदिर के पास की निकली। वह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जहां पर एक 15 वर्षीय हाईस्कूल का छात्र परिवार के साथ किराये के मकान में रहता है। वह मूलरूप से कुशीनगर के बकनहा गांव थाना कसमा का रहने वाला है।

ये भी पढ़ें :Makar Sankranti: गोरखनाथ में लाखों श्रदालुओं की भीड़, सीएम योगी ने बधाई देते हुए ब्रह्म मुहूर्त में चढ़ाई खिचड़ी

इजरायल हमास युद्ध देखकर सूझी शरारत
इस दौरान छात्र ने बताया कि वह टीवी पर इजरायल हमास का युद्ध देख रहा था। इसी दौरान उसे शरारत सूझी और उसने तुरंत पिता का मोबाइल लेकर गूगल पर इंडिगो एयरलाइंस का नंबर खोजा और फोन लगा दिया। वहीं कॉल पर उसने कह दिया कि कानपुर में इंडिगो एयरलाइंस के 40 विमान गिराए जाएंगे।

ये भी पढ़ें : Kanpur: नाम याद रखना, सीधे गोली मार देता हूं, ऑटो चालक का रास्ता रोक शराब के लिए मांगी रंगदारी, रिपोर्ट दर्ज

छात्र ने बताया कि उसे उम्मीद नहीं थी कि मामला इतना बड़ा हो जाएगा। उसे तो यही लगा था कि थोड़ा बहुत हड़कंप मचेगा और मामला शांत हो जाएगा। फिलहाल पुलिस ने बच्चे के खिलाफ धारा 506 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here