Kanpur : घाटमपुर में पेड़ से चढ़कर घर में कूदा होमगार्ड, किशोरी से किया जबरन दुष्कर्म

0
184

न्यूज़लिंक हिंदी। घाटमपुर में साढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में पेड़ से चढ़कर घर में घुसे होमगार्ड ने किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर भागते समय पेड़ से गिरकर पूर्ण रूप से घायल हो गया।

इस पर पड़ोसियों ने उसे मोके पर पकड़ लिया और पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। किशोरी के पिता भी होमगार्ड हैं और ड्यूटी पर गए थे। मां और भाई शादी में एक रिश्तेदार के यहां गए थे। किशोरी घर में एकदम अकेली थी।

पुलिस ने होमगार्ड खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कर ली है। साढ़ थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि 12वीं में पढ़ने वाली बेटी रविवार रात घर में अकेली थी। इसी दौरान पड़ोसी होमगार्ड बृजमोहन यादव पेड़ से चढ़कर दीवार फांदकर घर में कूद गया। बेटी के शोर मचाते ही मुंह दबा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोपी होमगार्ड विवाहित और दो बच्चों का बाप भी है। बेटी के शोर मचाने पर आरोपी होमगार्ड फिर से उसी रास्ते से भागने लगा और फिर वह गिर गया। इस पर पड़ोसियों ने उसे पकड़ लिया। एसीपी घाटमपुर रंजीत सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर बृजमोहन यादव के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई धाराओं में मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here