Kanpur : धर्मांतरण न करने और पत्नी से प्रताड़ित पति ने की आत्महत्या, फांसी लगाने से पहले बनाया वीडियो, जाने पूरा मामला

जूही थाना क्षेत्र के मिलिट्री कैंप में रहने वाले शुभम के इस्लाम कुबूल नहीं करने पर उसे पत्नी ने छोड़ दिया। पति के खिलाफ रेप की रिपोर्ट दर्ज कराई और जेल भिजवा दिया।

0
450

न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। जूही थाना क्षेत्र के मिलिट्री कैंप में रहने वाले शुभम के इस्लाम कुबूल नहीं करने पर उसे पत्नी ने छोड़ दिया। पति के खिलाफ रेप की रिपोर्ट दर्ज कराई और जेल भिजवा दिया। जेल से छूटने के बाद बेवफाई से परेशान युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मौत से पहले युवक ने अपना वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। जिसके बाद पूरा मामला खुल कर सामने आ गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

शुभम वाल्मीकि (25) डीजे बजाने का काम करता था। शुभम के पिता पप्पू सागर ने बताया, “मेरे बेटे शुभम का करीब 13 साल से खुशबू नाम की एक मुस्लिम युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 3 साल पहले दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। लेकिन एक साल पहले विवाद के चलते खुशबू बेटे को छोड़कर चली गई। खुशबू लगातार उनके बेटे पर इस्लाम धर्म कुबूल करने का दबाव बना रही थी। इसके लिए उसे खुशबू ही नहीं उसके ससुराल पक्ष के लोग भी प्रताड़ित कर रहे थे। मुस्लिम धर्म नहीं अपनाने पर लाखों रुपए किसी न किसी बहाने से शुभम से लेते रहे। फिर करीब एक साल पहले खुशबू ने उसे छोड़ दिया।”

ये भी पढ़े : Japan Earthquake: 18 घंटों में 155 झटके, 24 की मौत, भूकंप किसी बड़े महाविनाश की आहट तो नहीं!

उन्होंने कहा, “जूही थाने में शुभम के खिलाफ रेप की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने उसे अरेस्ट करके जेल भेज दिया। खुशबू की इन हरकतों ने मेरे बेटे को तोड़कर रख दिया था। वह बहुत परेशान था। सोमवार को उसने घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में सुसाइड कर लिया। मैं जब उसके कमरे में गया तो दुपट्टे के सहारे फंदे पर शुभम का शव लटका हुआ था। हम उसको लेकर हैलट अस्पताल गए। जहां डॉक्टर उसको बचा नहीं सके।”

ये भी पढ़े : हिट एंड रन कानून में ज्यादा सजा-जुर्माने का विरोध, ट्रक-बस ड्राइवर्स की हड़ताल, जरूरी सामान की सप्लाई हो सकती है प्रभावित

सुसाइड से पहले शुभम ने कई वीडियो बनाए। एक वीडियो में शुभम कह रहा है, “तुमने हमें बर्बाद करके बहुत अच्छा किया। मेरे 40 हजार रुपए नहीं दिए। 80 हजार का लोन कराकर तुम्हारे घर वालों ने हमसे तलाक करा दिया। रेप का मुकदमा खत्म करने के नाम पर भी ढाई लाख रुपए वसूल लिया। तुम्हें नहीं रहना, तो मत रहो, बस मेरा पैसा वापस कर दो। घर वालों, दोस्तों के सामने मेरी इज्जत चली गई। मेरी मोहब्बत का मजाक बना दिया। तुम बस चाहती हो कि हम इस्लाम कुबूल कर लें, हमने तो कभी नहीं कहा कि तुम हिन्दू बनो।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here