Kanpur : CSJMU में 29 अप्रैल से इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस आयोजित होने जा रही, पढ़िए पूरी खबर

0
115

कानपुर में 29 अप्रैल से छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस आयोजित होने जा रही है।

स्कूल ऑफ आर्ट, ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेस और स्कूल ऑफ टीचर एजुकेशन की ओर से होने वाली अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में देश-विदेश से 150 से अधिक प्रतिभागी आ रहे हैं।

साथ ही कॉन्फ्रेंस में भारतीय ज्ञान परंपरा के माध्यम से सस्टेनेबिलिटी को विश्व स्तर पर प्रोत्साहित किया जाएगा। इस कॉन्फ्रेंस में नीदरलैंड, अमेरिका के कई विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

साथ ही आर्ट्स, सोशल साइंसेस के क्षेत्रों के अलावा अन्य क्षेत्रों जैसे कंप्यूटर साइंस, हेल्थ साइंस के विशेषज्ञ भी शामिल होंगे जो कंप्यूटर एप्लीकेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से सस्टेनेबिलिटी के समाधानों पर मुख्य रूप से चर्चा करेंगे।

साथ ही विवि के कुलपति प्रो विनय कुमार पाठक ने कहा कि वर्तमान समय में जब हम विकास के नए आयामों की ओर बढ़ रहे हैं, तब यह आवश्यक है कि हम हॉलिस्टिक अप्रोच से सस्टेनेबिलिटी की ओर कदम बढ़ाएं।

और हम सभी को यह समझना होगा कि प्रगति का वास्तविक अर्थ तभी है जब यह पर्यावरण, समाज और अर्थव्यवस्था सभी के लिए समान रूप से बेहद ही लाभकारी हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here