न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। साल 2024 की शुरुआत में ही प्रदेश सरकार ने कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए कई आइपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। शहर में कई मामलों को लेकर चर्चा में रहे पुलिस आयुक्त डॉ. आरके स्वर्णकार को पुलिस ट्रेनिंग सेंटर सीतापुर भेजा गया है जबकि गोरखपुर जोन के एडीजी अखिल कुमार को कानपुर का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है।
जानकारी के लिए बता दे कि 1994 बैच के आईपीएस अखिल कुमार लखनऊ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात रहे फिर केंद्र में संयुक्त सचिव के रूप में सेवाएं दी। शहर में बेपटरी हो रही कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए उन्हें जिम्मेदारी दी गई है।
ये भी पढ़ें : Up Police: पुलिसकर्मियों की अब घटेगी तोंद, अपराधियों से अधिक ज्यादा बनेंगे फुर्तीले
वाद-विवाद से रहा है पुराना नाता
पूर्व आयुक्त डॉ.आरके स्वर्णकार ने अपने कार्यकाल में कानून व्यवस्था, यातायात और अपराधों पर रोक लगाने का प्रयास किया लेकिन विवादों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। कुछ सप्ताह पहले उनका फोटो एक अपराधी के साथ इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ जिससे काफी किरकिरी हुई थी। यातायात व्यवस्था को लेकर भी व्यापारी संगठनों ने उनसे कई मुलाकातें की लेकिन कोई प्रभावी समाधान नहीं निकल सका।

