न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर में रिश्तें को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। यहां कोई और नहीं बल्कि एक पिता ने ही अपनी नाबालिग बेटी से पांच महीने में 50 से ज्यादा बार दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पिता ने उसे डराया धमकाया भी। इतना ही नहीं, गर्भवती होने पर कलयुगी पिता ने गर्भपात भी कराया। शनिवार को नाबालिग ने पड़ोसियों को बताया, तो पड़ोसियों ने आरोपी लोडर चालक के खिलाफ तहरीर दी। जूही थाना पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
जूही क्षेत्र निवासी लोडर चालक की पत्नी की बीमारी के चलते करीब दस साल पहले मौत हो गई थी। उसकी 17 साल की बेटी और 12 साल का बेटा ननिहाल में रहने लगे थे। करीब तीन साल पहले लोडर चालक अपने बेटे और बेटी को घर ले आया था। बताया था कि खाना बनाने में दिक्कत होती है।
ये भी पढ़े : IAS के बेटे के प्रेमिका को कार से कुचलने के मामले पर मंत्री सख्त, बोले -‘चाहे अफसर का लड़का हो या..’,
शराब के नशे में पिता ने किया दुष्कर्म
बेटी ने बताया कि करीब पांच महीने पहले शराब के नशे में पिता घर आया और दुष्कर्म किया। बाद में आए दिन उसका शोषण करने लगा। विरोध करने पर मारपीट करता और जान से मारने की धमकी देता था। करीब चार माह पहले गर्भवती होने पर गर्भपात भी कराया।
छोड़ दो पापा, जाने दो… ये सब गलत है
पड़ोसियों के मुताबिक करीब चार माह से शराब के नशे में धुत पिता के लौटने के बाद रात में घर से बच्चों की चीख सुनाई देती थी। शुक्रवार शाम करीब आठ बजे से घर से छोड़ दो पापा, जाने दो… ये सब गलत है… की आवाज आ रही थी। थोड़ी देर बाद आवाज बंद हो गईं थी। पड़ोसी महिलाओं ने सुबह लड़की को बुलाकर फुसलाकर पूछा, तो वह फूट पड़ी।
ये भी पढ़े : Kanpur News : चलती बस में युवती से गैंगरेप, तेज गाना बजाकर दिया वारदात को अंजाम
रिपोर्ट दर्ज कर पूछताछ जारी
उसने पिता की हैवानियत बताई तो, सभी आक्रोशित हो गए। इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है। गोविंदनगर एसीपी अमरनाथ यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। रविवार को विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।
आरोपी का बहन ने किया बचाव
जूही थाने में आरोपी की छोटी बहन ने अपने भाई को निर्दोष बताते हुए कहा कि कई माह पहले भतीजी को चार लड़के अपने साथ ले गए थे और नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। बाद में उसे घर के पास सड़क किनारे छोड़ गए थे। घटना के बारे में भतीजी को कुछ याद नहीं था।

