न्यूज़लिंक हिंदी। महाराष्ट्र के पुणे में हुई 44वीं मास्टर्स एथलेटिक्स नेशनल चैम्पियनशिप 13 से 17 फरवरी के बीच संपन्न हुई। इस चैम्पियनशिप में 23 राज्यों के प्रतिभागियों ने शिरकत की। साथ ही शहर के खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश टीम का तरफ से खेलते हुए शहर का मान बढ़ाया है। इस प्रतियोगिता में शहर के तीन खिलाड़ियों ने पदक अपने नाम कर वर्ड मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए टिकट कटाया है। साथ ही उनकी इस उपलब्धि पर शहर के एथलीटों ने भी खुशी जाहिर की है।
एचएएल कानपुर में कार्यरथ अनूप कुमार अग्निहोत्री ने 44वीं मास्टर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 400 मीटर बाधा दौड़ में रजत पदक हासिल किया है। उन्होंने 45+ आयु वर्ग की स्पर्धा में प्रतिभाग किया था। इस वर्ग में विभिन्न प्रदेश के करीब 8 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। वहीं, डिस्कस थ्रो में शहर के हर्षित शुक्ला नें कांस्य पदक जीता। उन्होंने 30+ की स्पर्धा में प्रतिभाग किया था। इस स्पर्धा में विभिन्न प्रदेशों के करीब 12 खिलाड़ी शामिल था।
60+ आयु वर्ग की स्पर्धा में आनंग शाह ने प्रतिभाग करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा किया। उनकी आयु वर्ग की स्पर्धा में लगभग दस लोगों ने हिस्सा लिया था। इन सभी खिलाड़ियों को वर्ड मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए चयनित किया गया है। इस प्रतियोगिता में लगभग 8000 लोगों ने प्रतिभाग किया था।
ये भी पढ़े : Bihar News: ट्रिपल मर्डर से दहला बेगूसराय, महिला, उसके पिता और भाई की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप
अनूप अग्निहोत्री, हर्षित शुक्ला व आनंद शाह ने कहा कि हम सभी लोग भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए उत्सुक है। वर्ड चैंपियनशिप के लिए अभी हमारे पास काफी समय है। इसलिए हम लोग अब अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए तैयारी करेंगे। अगली बार भारत के लिए पदक जीतना हम सभी का सपना है। इसे पूरा करने के लिए अपने अभ्यास को और मजबूत बनाने का काम करना है।

