Kanpur: लॉयर्स एसोसिएशन का चुनाव आज, मतदान शुरू, 6794 मतदाता करेंगे 61 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

कानपुर में लॉयर्स एसोसिएशन की 20 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे से डीएवी डिग्री कॉलेज में मतदान शुरू हो गया। अध्यक्ष व महामंत्री पद पर छह-छह प्रत्याशियों समेत कुल 61 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला आज 6794 मतदाता करेंगे।

0
224

न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर में लॉयर्स एसोसिएशन की 20 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे से डीएवी डिग्री कॉलेज में मतदान शुरू हो गया। अध्यक्ष व महामंत्री पद पर छह-छह प्रत्याशियों समेत कुल 61 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला आज 6794 मतदाता करेंगे। कानपुर में अधिवक्ताओं के दो संगठन हैं। इनके हर साल चुनाव होते हैं। अगले दिन 21 फरवरी को अध्यक्ष और महामंत्री पद का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। बचे हुए पदों के लिए मतों की गिनती 22 फरवरी को होगी।

ये भी पढ़े : Haldwani: आज से बनभूलपुरा क्षेत्र में कर्फ्यू होगा खत्म, DM ने दी जानकारी

मतदान के लिए कुल 14 बूथ बनाए गए हैं। बूथ नंबर एक पर वयोवृद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता मतदान करेंगे, जबकि बूथ नंबर 14 पर युवा अधिवक्ताओं को मतदान का मौका मिलेगा। एक हजार पुलिसकर्मियों की भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान चल रहा है। 64 सीसीटीवी कैमरे और 16 पीजीटी कैमरों की निगरानी में एक-एक गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। गोरा कब्रिस्तान से लेकर ग्रीन पार्क चौराहे तक को रेड जोन घोषित किया गया है। यहां पर किसी भी वाहन के आने-जाने पर प्रतिबंध है साथ ही लाइसेंसी असलहा लाने पर भी रोक है।

ये भी पढ़े : Ritu Raj Singh Death : टीवी अभिनेता ऋतुराज सिंह का हुआ निधन, 59 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, पैंक्रियाज में थी दिक्कत

ये हैं मैदान में
द लॉयर्स एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए छह छह प्रत्याशी मैदान में हैं। महामंत्री पद पर अजय प्रकाश अग्निहोत्री, राजीव यादव, अखिलेश कुमार गुप्ता, अभिषेक तिवारी ,अतुल श्रीवास्तव और सुनील कुमार पांडे मैदान में हैं। अध्यक्ष पद के लिए अनूप कुमार द्विवेदी, अरविंद कुमार दीक्षित, श्याम नारायण सिंह, प्रवीण यादव, सुरेंद्र कुमार पांडे, रमेश चंद्र वर्मा मैदान में हैं। मंत्री और कोषाध्यक्ष पद के लिए कई प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here