Kanpur : दक्षिण क्षेत्र के 13 नये मंडल अघ्यक्षों की सूची जारी, जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने कही ये बात…

भाजपा दक्षिण जिले की ओर से बुधवार को तीन विधानसभा सीटों के 13 नए मंडल अध्यक्षों की सूची जारी कर दी गई। जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने बताया कि कई लोगों को काम के आधार पर दोबारा मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।

0
345

न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। भाजपा दक्षिण जिले की ओर से बुधवार को तीन विधानसभा सीटों के 13 नए मंडल अध्यक्षों की सूची जारी कर दी गई। जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने बताया कि कई लोगों को काम के आधार पर दोबारा मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। किदवई नगर विधानसभा सीट के चार मंडलो में निराला नगर प्रथम से गौरव तिवारी और निराला नगर द्वितीय से अखिलेश अवस्थी को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।

ये भी पढ़े : बॉक्सिंग लीजेंड मैरी कॉम ने संन्यास से किया इनकार, कहा- ‘मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया’

अखिलेश इससे पहले भी मंडल अध्यक्ष थे। इसी तरह किदवई नगर मंडल की जिम्मेदारी प्रवीन मिश्रा और बर्रा की संजय पासवान को दी गई है। शिवराम सिंह ने बताया कि छावनी विधानसभा में छावनी मंडल से सुमित तिवारी, बाबूपुरवा से प्रमोद सिंह, श्याम नगर प्रथम ओमपुरवा से सनी जायसवाल और श्याम नगर द्वितीय से आलोक वर्मा को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।

ये भी पढ़े : भोजपुरी अभिनेत्री अनारा गुप्ता और उनके पार्टनर के खिलाफ मेरठ में हुई FIR, साढ़े 24 लाख रुपए के गबन का मामला सामने आया

इसी तरह महाराजपुर के हरजेंदर नगर प्रथम रामादेवी मंडल से श्रीकांत मिश्रा को मंडल अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। हरजेंदर नगर द्वितीय से सुरेंद्र प्रताप सिंह, यशोदा नगर जरौली मंडल से पवन दीक्षित, यशोदा नगर द्वितीय से राजीव मिश्रा और सरसौल से रमेश चंद्र कुशवाहा को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here