जीत के बाद प्रमिला बोलीं- हर वार्ड में बनाउंगी अम्मा भोजनालय, अपने अंदाज में कहा, आर्यनगर पटककर जीत लिया

0
152

न्यूजलिंक संवाददाता। प्रमिला पांडेय ने दोबारा चुनाव जीतने के बाद कहा कि 110 वार्ड में अम्मा भोजनालय खोलना प्राथमिकता होगी। इसके साथ पिछले कार्यकाल में छूटे काम महिला मार्केट और नगर निगम का चाचा नेहरू अस्पताल पूरी क्षमता से चलाना है। उन्होंने कहा कि जनता ने न्याय किया है, भ्रष्टाचारी अपनी जगह पहुंच गए हैं। बंटी टैक्स का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि थोड़े से फायदे के लिए लोगों को किसी के परिवार पर उंगली नहीं उठानी चाहिए। यह हमारी सभ्यता नहीं सिखाती है। उन्होंने कहा कि पहले भी काम किया है आगे भी काम ही करेंगे। अपने अंदाज में बोला कि जीत के बाद भी तेवर नहीं बदलेंगे। हमने आर्य नगर विधानसभा को पटककर जीत लिया है। उन्होंने हंसते हुए कहा कि हमारी सभी बहुंए ठीक हैं, वह अपना काम करें, सास को अपना काम करने दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here