Kanpur MBBS Student Murder: क्या जन्मदिन की पार्टी में खींची गई फोटो बन गई काल, Girl Friend के विवाद पर तिकी जांच

0
250

न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। रामा मेडिकल कालेज में छात्र साहिल सारस्वत की हत्या की वजह का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन इसके पीछे महिला मित्र के विवाद की बात सामने आ रही है। 24 नवंबर को साहिल का जन्मदिन था। जन्मदिन से तीन दिन पहले उसने माल रोड स्थित एक होटल में सीनियर छात्रा समेत करीब दस लोगों को पार्टी दी थी। पार्टी के दौरान दोस्तों के साथ सोशल खींचकर डाली गई फोटो ही विवाद और साहिल की हत्या का कारण हो सकती है, पुलिस भी इससे इंकार नहीं कर पा रही है।

जिस ग्रुप फोटो में साहिल और एक सीनियर छात्रा जो उसकी मित्र व कई दोस्त हैं। कहा जा रहा है कि साहिल की मित्र सीनियर छात्रा को उसका कोई साथी पसंद करता था इसी के चलते उसने साहिल को रास्ते से हटा दिया। पार्टी के दौरान साहिल को जमकर शराब भी पिलाई गई ताकि वह होश में न रहे और घटना सीढ़ियों से गिरकर हादसा नजर आए।

21 नवंबर को साहिल ने जब दोस्तों को पार्टी दी तो इसके बाद इंस्टाग्राम पर डाली गई ग्रुप फोटो को देखकर हॉस्टल के अन्य दोस्तों ने भी उससे पार्टी देने की जिद की। जिसके बाद साहिल ने शनिवार को हॉस्टल में दोस्तों को मीट और शराब की पार्टी दी। रात करीब दो बजे तक दोस्तों ने जमकर पार्टी की।

फोरेंसिक टीम को बेसमेंट में शराब की टूटी बोतलें, हांडी, बोंग पड़ी मिली है। साहिल इस वर्ष एमबीबीएस के तृतीय वर्ष में पहुंच चुका होता, लेकिन पिछले साल उसकी बैक लग गई थी। जबकि उसका साथी और रूम पार्टनर अमित गौतम भी उसके साथ एमबीबीएस द्वितीय वर्ष में था लेकिन वह पास हो गया और तृतीय वर्ष में पहुंच गया।

रात पौने दो बजे की मित्र छात्रा से बातचीत
शनिवार रात दोस्तों के साथ जन्मदिन पार्टी मनाने के के बाद साहिल ने बगल के हॉस्टल में ही रहने वाली अपनी मित्र छात्रा से रात करीब पौने दो बजे बातचीत भी की थी। साहिल के मोबाइल फोन से पुलिस को इसके साक्ष्य मिले हैं। पुलिस ने महिला मित्र का मोबाइल भी अपने कब्जे में लिया है।

पुलिस ने साहिल की हत्या के मामले में 50 संदिग्ध छात्रों के साथ ही साहिल की मित्र सीनियर छात्रा व एक अन्य छात्रा को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने इन सभी छात्र-छात्राओं के मोबाइल फोन को भी अपने कब्जे में लिया है। पुलिस ने हत्या के राजफाश के लिए साइबर सेल की भी मदद ली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here