Kanpur: नगर आयुक्त की बड़ी कार्रवाई, सफाई कार्य में लापरवाही पर 43 कर्मचारियों पर गिरी गाज, जेडएसओ और सफाई निरीक्षक को जोन से हटाया

0
107
suspended

कानपुर नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने सीसामऊ विधानसभा में सफाई में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई की है। नगर आयुक्त के औचक निरीक्षण में गायब मिलने वाले 22 सफाई कर्मचारियों (आउटसोर्स) को तत्काल नौकरी से हटा दिया गया है। वहीं, 21 स्थाई सफाई कर्मचारियों का 1 महीने का वेतन काटने के आदेश जारी किये हैं। नगर आयुक्त ने सफाई कार्य के परवेक्षण में लापरवाही बरतने वाले जोन के जेडएसओ और सफाई निरीक्षक को जोन से हटाकर मुख्यालय में संबद्ध कर दिया है। एक ही जोन में सख्त कार्रवाई से अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप है।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर ने बताया कि नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने शुक्रवार सुबह जोन 4 के वार्ड 4 ग्वालटोली का सुबह 9.30 बजे औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान नगर आयुक्त को जेटीएन सर्विसेज प्रा.लि. द्वारा लगाए गये 22 सफाई कर्मचारी मौके पर कार्य करते नहीं मिले, जानकारी की तो पता चला सभी अनुपस्थित हैं। इसलिये नगर आयुक्त ने लापरवाही पर सभी 22 आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों को हटाने के साथ ही उनकी जगह नये लोगों को भर्ती करने के लिये कंपनी को निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि सभी 22 आउटसोर्स कर्मचारियों को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर दूसरे कर्मचारियों की आपूर्ति के लिये कंपनी को लिखा गया है।

जेडएसओ और सफाई निरीक्षक को हटाया
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर ने बताया कि लापरवाही पर जोन 4 के जेडएसओ श्रीराम चौरसिया और सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सच्चिदानंद को भी जोन से हटा दिया गया है। उनको अभी मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। उन्होंने बताया कि नगर आयुक्त ने दोनों ही अधिकारियों को हटाने के लिये शासन को पत्र लिखने के निर्देश दिये हैं।

21 सफाई कर्मचारियों का वेतन रोका गया
नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने वार्ड में सफाई कार्य में लगे 21 नियमित कर्मचारियों का वेतन एक महीने का वेतन काटने का भी निर्देश दिया है। निरीक्षण के दौरान यह सभी नदारद मिले थे। नगर आयुक्त ने कहा कि मैं, समय-समय पर औचक निरीक्षण करूंगा। इसलिये कर्मचारियों और अधिकारियों को अपने कार्य करने के तरीकों में बदलाव करना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here