Kanpur: गंदगी मिलने पर नगर आयुक्त ने की कार्यवाही, निरीक्षक को नोटिस, आधा दर्जन सफाई कर्मचारियों का रोका वेतन

नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन ने बुधवार को जोन-6 में कई सड़कों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था जांची इस दौरान गोल चौराहे अंडरपास से नीचे से लेकर आरटीओ कार्यालय होते हुए रतनदीप अपार्टमेन्ट तक गंदगी पायी। इसी प्रकार रतनदीप से देवकी चौराहा होते हुए नीरक्षीर चौराहा से सांसद आवास मोड़ तक भी सफाई व्यवस्था खराब मिली।

0
207

न्यूजलिंक हिंदी। नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन ने बुधवार को जोन-6 में कई सड़कों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था जांची इस दौरान गोल चौराहे अंडरपास से नीचे से लेकर आरटीओ कार्यालय होते हुए रतनदीप अपार्टमेन्ट तक गंदगी पायी। इसी प्रकार रतनदीप से देवकी चौराहा होते हुए नीरक्षीर चौराहा से सांसद आवास मोड़ तक भी सफाई व्यवस्था खराब मिली। जिसके बाद नगर आयुक्त ने क्षेत्र के सफाई कर्मचारियों का वेतन रोकने के साथ ही सफाई निरीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

ये भी पढ़ें:  शराब घोटाले में संजय सिंह को आबकारी घोटाले मामले में ED ने किया गिरफ्तार, AAP बोली – BJP वालों का डर

नगर आयुक्त बुधवार को अचानक गोल चौराहा पुल के नीचे, रोजगार कार्यालय, उद्योग निदेशालय, आरटीओ कार्यालय, सर्वोदय नगर, काकादेव थाना मुख्य मार्ग, देवकी सिनेमा चौराहा, नीरक्षीर चौराहा, द्विवेदी हॉस्पिटल, तुलसी नगर, डबल पुलिया, गोपाला टॉवर, एम ब्लाक काकादेव, डबल पुलिया के बगल में सिंचाई विभाग द्वारा निर्मित मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि गोल चौराहा से रोजगार कार्यालय क्रासिंग तक सफाई व्यवस्था संतोषजनक है।

ये भी पढ़ें :  सिक्किम में बादल फटने के कारण आई बाढ़, कई जगहों पैर टूटी सड़कें, 23 जवान लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

इसके साथ अन्य क्षेत्रों में कई दिनों से झाडू नही लगी, और न ही कोई कर्मचारी कार्य पर उपस्थित है। इस पर रोष व्यक्त करते हुए नगर आयुक्त ने सफाई कर्मचारी क्षमा पत्नी, विनोद, सागर एवं रामधीन, संविदा सफाई कर्मचारी पुष्पा और सफाई नायक देवीदीन, सफाई पर्यवेक्षक विजय का एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिये। इसके साथ ही सफाई निरीक्षक दिलीप भारती को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए। नगर आयुक्त ने कहा कि इस प्रकार के औचक निरीक्षण प्रतिदिन होते रहेंगे, भविष्य में जो भी अधिकारी और कर्मचारी लापरवाही करते हुए पाये जायेंगे, उसके विरूद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here