Kanpur: विकास भवन सभागार में संगोष्ठी का आयोजन, सलिल विश्नोई ने कहा- भारत व प्रदेश सरकार की है यह मंशा…

कानपुर में ग्राम चौपाल के 1 वर्ष पूरे होने पर कानपुर के विकास भवन सभागार में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

0
261

न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर में ग्राम चौपाल के 1 वर्ष पूरे होने पर कानपुर के विकास भवन सभागार में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम चौपाल की उत्तरोत्तर गुणवत्ता को कैसे बढ़ाया जाए इस पर समीक्षा हुयी।

ये भी पढ़ें : Kanpur: मुस्लिम महिला ने PM मोदी और मुख्यमंत्री की फोटो लेकर लगायी न्याय की गुहार, भू माफिया बेखोफ

साथ ही योजनाओं में किस तरह से इसकी उपयोगिता रही उसको भी देखा गया संगोष्ठी में ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान, ग्राम प्रमुख और क्षेत्र पंचायत प्रमुख ने जो उत्कृष्ट कार्य किए हैं। उनके कार्यों को देखते हुए संगोष्ठी में उत्तर प्रदेश विधानसभा सदस्य सलिल विश्नोई द्धारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

मीडिया से बातचीत के दौरान उत्तर प्रदेश विधानसभा सदस्य सलिल विश्नोई ने कहा कि ग्राम चौपाल निरंतर विकास के कार्यक्रमों में जनसंवाद के माध्यम से गुणवत्ता पूर्वक इसका निस्तारण कर रही है। उन्होंने कहा कि 1000 से अधिक ग्राम चौपाल के माध्यम से 4000 से ज्यादा आई शिकायतों में 3500 शिकायतों का निस्तारण किया गया है।

ये भी पढ़ें : राम मंदिर उद्घाटन को लेकर NC प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने बधाई देते हुए कहा- भगवान राम केवल हिंदुओं के नहीं। ….

निश्चित रूप से ग्राम स्वराज्य की जो पंडित दीनदयाल उपाध्याय की परिकल्पना है। वो पूर्ण हो रही है। और भारत व प्रदेश सरकार की यह मंशा है। कि ग्रामीणों को उनके दरवाजे पर ही न्याय मिले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here