मेट्रो के कॉरिडोर-1 (आईआईटी से नौबस्ता) और कॉरिडोर-2 (सीएसए से बर्रा-8) तक शहर में निर्माण कार्य चल रहा है।
कॉरिडोर 1 के प्रारंभिक सेक्शन आईआइरटी से मोतीझील तक 9 किलोमीटर में 9 मेट्रो स्टेशन हैं जिसमें मौजूदा समय में मेट्रो ट्रेन का संचालन हो रहा है।
इसके आगे चुन्नीगंज से सेंट्रल स्टेशन तक 5 अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन भी बनकर तैयार हो गये हैं। जिसका लोकार्पण पीएम मोदी करेंगे। इसके बाद प्रथम कॉरिडोर के दूसरे सेक्शन में भी मेट्रो ट्रेन चलने लगेगी।
आईआईटी से कानपुर सेंट्रल तक यात्री सेवा आरम्भ होने के बाद शहर में कुल 14 मेट्रो स्टेशनों पर शहरवासियों को मेट्रो ट्रेन मिलने लगेगी।
सेंट्रल स्टेशन के आगे दक्षिण क्षेत्र के नौबस्ता तक व कॉरिडोर-2 में सीएसए से बर्रा-8 तक मेट्रो का निर्माण कार्य जारी है।
गंगा और सहायक नदियों की निर्मलता को चलेगा अभियान ,गंगा समग्र प्रांतीय बैठक में राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामाशीष ने कहा 4 मई से शुरू होगा अभियान।
गंगा समग्र की प्रांतीय बैठक रविवार को बर्रा में प्रांत शैक्षणिक आयाम कार्यालय में हुई। प्रांत संयोजक राजेश कुमार के अध्यक्षता में हुई बैठक में राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामाशीष और संजय ने कहा कि 4 मई से गंगा और सहायक नदियों की निर्मलता के लिये अभियान शुरू होगा।
बैठक की शुरआत डॉ. हेडगेवार, सदाशिव गोलवलकर के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर हुई। बरेली राष्ट्रीय बैठक की कार्ययोजना गतिशीलता को जमीनी स्तर पर ठोस कार्य वृत्त बनाने के निर्देश दिये।
रामाशीष ने कहा कि 4 मई से 05 जून तक जनजागरण अभियान चलाने के लिए प्रभात फेरी, गोष्ठी, बड़ी आरती, घाट स्वच्छता, गंगा महोत्सव सहित जन जन से संपर्क की रूपरेखा तैयार की जायेगी।
रामाशीष ने कहा समाज के व्यवहार से नदी की स्वच्छता, निर्मलता पर बहुत गहरा असर पड़ा है। कुछ लोग नदी में कचरा फेंकते हैं। कुछ लोग कपड़ा धोते हैं, कुछ लोग तो साबुन लगाकर नहाते हैं। नदियों में नाला-सीवर के पाइप जोड़ दिये गये।
जिससे नदी के साथ ही पर्यावरण पर बुरा असर पड़ रहा है। संजय ने कहा कि भाग, परिक्षेत्र ग्राम खंड तक संगठन के विस्तार को और मजबूत धार देने के लिए प्रांतीय बैठक के बाद 17 मई को बिल्हौर गंगा भाग बैठक होगी।
इसके बाद यमुना भाग की बैठक इटावा में 18 मई, झांसी की बैठक 20 मई को होगी। पांच नदियों संगम, पचनंदा, अटल घाट, सरसैया घाट, मंदाकिनी घाट चित्रकूट पर महाआरती होगी।
बैठक में सूर्यप्रकाश, राजेंद्र गुप्ता, सुबोध बाजपेई, सुशील श्रीवास्तव, अक्षांश चतुर्वेदी, रवि प्रताप सिंह, हनुमान पांडेय, राम शंकर तिवारी, संध्या, रिंकू आदि रहे।