Kanpur News : सदर तहसील में 28 लेखपाल बदले, अब प्रशासनिक कार्यां में आएगी तेजी

0
170

न्यूज़लिंक हिंदी। एसडीएम सदर एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रखर कुमार सिंह ने तहसील क्षेत्र में लगभग 28 लेखपाल बदले हैं। इनमें कुछ का अतिरिक्त प्रभार भी छीना है, जबकि कई को दिया भी है।

दूसरी तहसीलों से आए लेखपालों को तैनाती मिली है। इससे जनता के कार्यों में होने वाली दिक्कतें रुकेंगी और प्रशासनिक काम तेज होंगे। एसडीएम ने बताया, लेखपाल दीपक वर्मा को शेषपुर व बूढ़पुर मछरिया का काम दिया गया है, जबकि चौराई से हटाया गया है। मुजफ्फर हुसैन को रूमा, हरिभान कमल को रावतपुर, शरद शुक्ला को सनिगवां के साथ अहिरवां का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है, जबकि कुलगांव का काम पूर्ण हटाया है।

रागिनी शुक्ला को कुलगांव, आलोक कुमार सिंह को बैकुंठपुर, दहेली सुजानपुर देकर नौबस्ता का चार्ज पूर्ण छीन लिया गया है। बृजेंद्र सिंह को जूही खुर्द, स्नेहंस शुक्ला को मगरासा व चंदारी, हरीशंकर विश्वकर्मा को कठारा प्रथम, कुलदीप गुप्ता को गोपालपुर, मानिक लाल को कठारा-दो, रोली राठौर को खेरसा, आशीष सैनी को कड़री चंपतपुर व नारामऊ, नरेंद्र तिवारी को रमईपुर, अरविंद तिवारी को जामू, विपिन कुमार को बिठूर कलां, ईश्वरीगंज व बगदौधी बांगर, आलोक तिवारी सिंहपुर कछार में मुख्य तैनात किए गए हैं।

प्रतीक शुक्ला को कटरी लोधवाखेड़ा, बिनगवां, कटरी ख्योरा, कृष्ण कुमार मिश्रा को सोना व गुजैनी, संतोष साहू को शंभुआ, कल्पना गुप्ता को कठुई, सपना यादव को नौबस्ता, शिवानी वर्मा को चौराई, बीरबली को पलरा, रमन सिंह को भैरमपुर व सीढ़ी, सुरेश कुमार को उदयपुर व आदित्य पांडेय को सचेंडी प्रथम के लिए भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here