Kanpur News : शातिर डॉन के खिलाफ 18 राज्यों में 35 मामले दर्ज, आरोपी अब तक 1200 से 1400 वारदात को अंजाम दे चुका

0
190

न्यूज़लिंक हिंदी। शहर में पकड़े गए एक टप्पेबाज ने तो पुलिस को 12 राज्यों तक दौड़ा डाला। करीब 60 दिन तक इस शहर से उस शहर की खाक छानने के बाद पुलिस ने रविवार सुबह उसे मुरे कंपनी पुल के पास से धर दबोच लिया।

हरबंसमोहाल में एक फौजी की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी अब तक 1200 से 1400 वारदात को अंजाम दे चुका है। उसके खिलाफ 18 राज्यों में 35 मामले दर्ज हैं।

जबलपुर में चार साल की जेल भी वह काट चुका है। खास बात यह है कि वह खुद को फौजी बताकर फौजियों को ही निशाना बनाता था। इसके लिए वह अक्सर ट्रेन में यात्रा करता और फौजियों से मुख्य रूप से दोस्ती बनाता। बहाने से उन्हें किसी होटल में ले जाता और मौका पाते ही माल समेटकर फरार हो जाता। पकड़ा गया शातिर 25 हजार का इनामिया मिर्जापुर पड़री निवासी सुनील दुबे उर्फ लल्लू है।

डीसीपी पूर्वी एसके सिंह ने हरबंसमोहाल थाने में प्रेसवार्ता कर बताया कि पांच मई को थाने में मुजफ्फरपुर बिहार निवासी एक सीआरपीएफ कर्मी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि एक युवक ने ट्रेन में दोस्ती की। इसके बाद हरबंसमोहाल के होटल सनराइज गैलेक्सी में उस को ले गया।

मौका पाते ही उनके 2.50 लाख रुपये, पासपोर्ट, एटीएम आदि लेकर भाग गया। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिसकर्मियों को सेना की वर्दी पहनाकर आरोपी को पकड़ने का जाल बिछाया गया, लेकिन इसमें भी सफलता नहीं मिली।

इस बीच आरोपी ने कलक्टरगंज में एक और वारदात को मुख्य रूप से अंजाम दे डाला। हालांकि यहां लगे कैमरों से उसके फुटेज मिले। होटल में जमा की गई आईडी से पता चला कि वह मिर्जापुर निवासी सुनील दुबे उर्फ लल्लू है। डीसीपी के मुताबिक सर्विलांस टीम को लगाकर पुलिस ने करीब 12 राज्यों तक उसका पीछा किया, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह मोके से फरार हो जाता।

सुनील के पास से छह आधार कार्ड, 4090 रुपये, एक तमंचा, कारतूस, डीएल, एक निर्वाचन कार्ड, प्रेस आईडी, चार एटीएम कार्ड, पांच सिम और बाइक मिली है। डीसीपी पूर्वी के मुताबिक आरोपी बड़ा शातिर है। वह अपने घर बहुत कम जाता था। एक पड़ोसी को अक्सर फोन कर घर वालों से बात करता था।

उस पड़ोसी का नंबर सर्विलांस पर जब लगाया गया। आखिरी बार जब आरोपी सुनील ने घर में बात की तो सर्विलांस से पता चला कि वह मुरे कंपनी पुल के पास में ही है। इसी सुराग के आधार पर उसे पकड़ लिया गया। दोपहर बाद कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here