Kanpur News : एक दिल दहला देने वाली घटना, रिपेयरिंग के दौरान तेज़ धमाका, दो कर्मी झुलझे

0
97

न्यूज़लिंक हिंदी। बिजली से लगातार हो रहे फाल्ट से जनता परेशान है। बीते दो दिनों में दो हादसे हुए हैं। गुरुवार देर रात किदवई नगर के एच ब्लाक सबस्टेशन में वी बाक्स में धमाका होने से दो कर्मचारी झुलस गए।

दोनों घायलों को गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं रातभर लाइट नहीं आने से स्थानीय लोगों ने सबस्टेशन का घेराव करने पहुंच गए। हालांकि घटना की जानकारी होने के बाद आक्रोशित लोग पूर्ण शांत हो गए।

गुरुवार को किदवई नगर में एच ब्लाक में रात करीब आठ बजे पैनल बाक्स में फाल्ट हो गया था। इसको सही करने के लिए संविदा कर्मी अर्जुन अपने एक साथी के साथ ठीक रहा था। फाल्ट होने से आठ बजे से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। पैनल बाक्स ठीक होने के बाद वी बाक्स रात दो बजे फाल्ट हो गया। जिसके बाद उसको सही करने के लिए दो कर्मचारी लगे हुए थे।

अधिशासी अभियंता नंद किशोर ने बताया कि वी बाक्स सही करने के दौरान ही फ़ौरन धमाका हो गया। इस हादसे में संविदा कर्मी अर्जुन व एक अन्य प्राइवेट कर्मी झुलस गए। दोनों कर्मियों को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर दोनों का पूर्ण इलाज चल रहा है। संविदा कर्मचारी की हालत गंभीर बनी हुई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here