शिक्षक ने चांदी की चेन उतारी तो छठवीं के छात्र ने लगाई फांसी, हैरान कर देगी यह घटना

Kanpur Crime News: कानपुर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र बने एक छठवीं के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी।

0
77

कानपुर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां स्कूल के शिक्षक द्वारा चांदी की चेन छीनने के बाद  छठवीं के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। छात्र स्कूल से घर लौटा था और उसकी शिक्षिका मां स्कूल गई थीं। पिता काम के सिलसिले में घर से बाहर थे। दादी बच्चे को खाना देने पहुंची तो दरवाजे के कुंडे से बच्चे को लटका देखा। चीख सुनकर परिजन व पड़ोसी उसे हैलट ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जांच-पड़ताल की। परिजनों के अनुसार बच्चा अपनी चांदी की चेन पहनकर स्कूल गया था, जिसे शिक्षक ने जब्त कर लिया था।

शहर के दादानगर कॉलोनी में रहने वाले ऋषि शर्मा एक नमकीन की कंपनी में ट्रेडिंग का काम करते हैं। उनकी पत्नी पूजा गोविंदनगर में एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। उनका 11 वर्षीय एकलौता बेटा स्वास्तिक श्रीमुनि इंटर कॉलेज में छठवीं का छात्र था। ऋषि के तीन भाई कृष्णा, सागर, सुकांत व उनकी मां भी घर के सामने ही रहते हैं। सुकांत के अनुसार स्वास्तिक को वह स्कूल लेने जाते थे।

मंगलवार को स्कूल पहुंचे तो शिक्षक ने शिकायत किया कि स्वास्तिक चांदी की चेन पहनकर आया है। चेन दिखाते हुए घूम रहा था। बच्चों ने शिकायत की तो चेन जब्त कर ली है। उसकी मां जब स्कूल आएंगी तो लौटाएंगे। सुकांत ने जब स्वास्तिक से बाइक पर बैठने को कहा तो वह दोस्तों संग घर पहुंचने की बात कहकर निकल पड़ा। दादी के अनुसार स्कूल से लौटने पर स्वास्तिक यूनिफॉर्म उतारकर उनके पास खाना खाने आता था। जब वह पौन घंटे तक नहीं आया तो वह कमरे पर पहुंची। जैसे ही अंदर के दरवाजे पर पहुंचे कुंडे से उसे लटकता पाया। यह देखकर सन्न दादी चीख पड़ी।

परिजन व पड़ोसी पहुंचे, उसे समीप के अस्पताल फिर हैलट ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गोविंदनगर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम भेजा गया है, तहरीर पर कार्रवाई होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here