Kanpur News : एक युवक ने अवैध वैनस्टैंड संचालक की कनपटी पर गोली मारकर की हत्या, पुलिस ने सीसी टीवी की मदद से आरोपी को धर दबोचा

0
124

न्यूज़लिंक हिंदी। आज कल क्राइम इतना ज्यादा बढ़ गया , कि नौबस्ता चौराहे के पास रेस्टोरेंट के बाहर शुक्रवार सुबह एक युवक ने अवैध वैन स्टैंड संचालक की कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी।

लोगों के सामने आराम से निकल गया। डीसीपी दक्षिण रवीन्द्र कुमार और एडीसीपी दक्षिण अंकिता शर्मा समेत कई थानों का फोर्स मोके वारदात पर पहुंचा। पुलिस टीम ने सीसी कैमरे जांचे तो रेस्टोरेंट पर लगे सीसी कैमरे में अंगौछा पहना युवक भागते हुए दिखा।

पुलिस ने फुटेज की मदद से शाम को बिधनू से आरोपित को धर दबोचा। प्रयुक्त तमंचा बरामद के लिए वह यशोदा नगर सिमरा गांव के जंगल ले गया, जहां वह वर्षा और अंधेरे का फायदा उठाकर भागा और झाड़ियों में छिपा रखे तमंचे से पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी हमले में पुलिस की गोली आरोपित के पैर में लगी और उसे मोके पर गिरफ्तार कर लिया गया।

मूलरूप से साढ़ के कुढ़नी गाजीपुर गांव निवासी 55 वर्षीय हरिकरन सिंह पिछले कई वर्षों से पत्नी रेनू सिंह, बेटे अमित सिंह, दो बेटियां सोनल और मोना के साथ हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के ताज नगर में मुख्य रूप से रह रहे थे। अमित और उनकी पत्नी रेशु प्राइमरी स्कूल में शिक्षकभी हैं। जबकि हरिकरन 20 वर्षों से नौबस्ता चौराहे पर अवैध स्टैंड संचालित करता था।

पहले पिकअप अब वह वैन चालकों से रुपये वसूलता था। अमित ने बताया, शुक्रवार सुबह स्कूल जाने से पहले उसने पिता को नौबस्ता चौराहे पर छोड़ा था। वह आधे रास्ते ही पहुंचा था कि फोन पर पिता को गोली मारने की मुख्य जानकारी मिली। लोग उन्हें एलएलआर अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

डीसीपी दक्षिण, एडीसीपी, एसीपी घाटमपुर, नौबस्ता, गुजैनी, किदवई नगर समेत कई थानों का फोर्स और फोरेंसिक टीम भी मोके वारदात पर पहुंची। पुलिस ने रेस्टोरेंट में लगे सीसी कैमरों को जांचा तो दुकान के आगे शेड होने से गोली मारते फुटेज नहीं दिखे, लेकिन एक युवक अंगौछे से तमंचा छिपाकर भागता हुआ जरूर दिखा।

नौबस्ता थाना प्रभारी जगदीश ने फुटेज के आधार पर हत्यारोपित की पहचान रेउना के दहेली गांव निवासी सौरभ सचान के रूप में हुई। उसकी वैन का नंबर मिला जिसके आधार पर मोबाइल नंबर निकल कर आया। जिसकी लोकेशन पर पहुंचकर उसे दबोचा गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here