Kanpur News: टाटमिल चौराहा पर रेड लाइट तोड़ भाग रहा था युवक…ट्रैफिक पुलिस ने अवैध असलहे के साथ युवक को दबोचा

कानपुर में रेड लाइट तोड़ कर भाग रहे युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। युवक के पास से पुलिस ने तमंचा और कारतूस बरामद किया।

0
398

न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर के टाटमिल चौराहे पर बाइक सवार एक युवक रेड सिग्नल तोड़कर भागने लगा। तभी ट्रैफिक पुलिस ने उसे पकड़ लिया। जब उसकी तलाशी ली गई तो युवक के पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। ऐसा पुलिस ने दावा किया है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें युवक कह रहा है कि तमंचा उसका नहीं है। वहीं, पुलिसवाला गाली देते हुए उसके हाथ में तमंचा पकड़ा रहा है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

ये भी पढ़े : Kanpur News: पत्नी ने की मुखबिरी…प्रेमी ने सुपारी देकर मरवाया, किसी को शक न हो इसलिए रची ये साजिश

पुलिस ने बताया कि बुधवार दोपहर को एक बाइक सवार घंटाघर से बाबूपुरवा की ओर जा रहा था। वह टाटमिल चौराहे पर रेड लाइट होने के बावजूद सिग्नल तोड़कर भागने लगा। वहां ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसकी दूसरी बाइक सवार से टक्कर हो गई। इस बीच ट्रैफिक पुलिस ने युवक को पकड़ लिया।

ये भी पढ़े : Varanasi News: एक साल तक मां की लाश के साथ रही बेटियां, नहीं किया अंतिम संस्कार, घर के अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान

ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने युवक की तलाशी ली तो उसके पास से एक तमंचा और एक कारतूस मिला। जिसके बाद युवक को रेलबाजार पुलिस के हवाले किया गया। रेलबाजार थाना प्रभारी विजय दर्शन शर्मा ने बताया कि आरोपी युवक ने पूछताछ के दौरान अपना नाम बाबूपुरवा, मुंशीपुरवा निवासी तौहीद अजीज उर्फ रूमी बताया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here