Kanpur News : ऑपरेशन सिंदूर के बाद आज पीएम मोदी खास है दौरा, जुमे को लेकर पुलिस हाई अलर्ट पर

0
157

ऑपरेशन सिंदूर के बाद आज पीएम मोदी खास है दौरा, ऑपरेशन सिंदूर में दुश्मन के दांत खट्टे करने के बाद हो रहा उनका यह दौरा बेहद खास माना जा रहा है।

और वह सीएसए मैदान पर होने वाले आयोजन में 47,573.89 करोड़ रुपये की 15 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।

इनमें मेट्रो के दूसरे चरण का लोकार्पण भी शामिल है। 1249 दिन में दूसरी बार पीएम मोदी कानपुर मेट्रो को हरी झड़ी दिखाएंगे।

साथ ही नौतपा के समय सीएसए मैदान पर हो रही पीएम की इस जनसभा को लेकर भरपूर इंतजाम किए गए हैं। जर्मन हैंगर तकनीक का पंडाल बनाया गया है।

और जिससे 50 हजार लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। पंडाल को ठंडा रखने के लिए 150 से अधिक कूलर लगाए गए हैं। और 100 पानी के टैंकर रहेंगे, जबकि पांच हजार कैंपर मंगाए गए हैं।

और पार्किंग स्थलों से पंडाल तक पहुंचने में 50 स्टाल रहेंगे, जिनमें शरबत, पानी व बताशा भी मिलेंगे। 30 ब्लाक में 50 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है।

ओआरएस घोल का इंतजाम किया गया है, जिससे गर्मी में जरूरत पर किसी भी कार्यकर्ता, लाभार्थी या सामान्य जन को परेशानी न हो।

आज जुमा है और जुमे के दिन प्रधानमंत्री कानपुर आ रहे हैं। कानपुर में तीन जून को होने वाला उपद्रव भी जुमे के दिन ही हुआ था।

कुछ दिन पहले ही वक्फ बिल को लेकर शहर में तनाव का माहौल भी था। और आज होने वाली पीएम की सभा और जुमे की नमाज का समय भी आस पास का ही है, लिहाजा संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में एसीपी और इंस्पेक्टर के साथ थाने की पुलिस तैनात की गई है।

साथ ही पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने पूरे शहर में लगातार गश्त करने और पीआरवी को एक्टिव रहने को कहा है। छोटी से छोटी सूचना पर एसीपी और थाने की पुलिस को मौके पर पहुंचने के लिए कहा गया है।

कैमरों से होगी निगहबानी
और शहर में लगे 2000 से ज्यादा कैमरों और हर चौराहे पर लगे पीए सिस्टम को चेक किया गया है। और आईटीएमएस और पुलिस कंट्रोल रूम को साथ ही जहां जहां कैमरों का एक्सेस दिया गया है।

और वहां की चेकिंग कर ली गई है. सोशल मीडिया सेल को लगातार संदिग्ध सोशल मीडिया हैंडलर्स पर नजर रखने के लिए कहा गया है। साइबर सेल की स्पेशल टीम संदिग्ध मोबाइल नंबरों पर निगाह भी रखे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here